{"_id":"5d20e8118ebc3e6cb20cf5af","slug":"lives-of-four-people-with-brain-dead-patient-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस परिवार ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, ब्रेन-डेड मरीज के अंगों से चार लोगों को मिला जीवनदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस परिवार ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, ब्रेन-डेड मरीज के अंगों से चार लोगों को मिला जीवनदान
Sun, 07 Jul 2019 12:37 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
एक दुर्घटना में ब्रेन डेड हुए व्यक्ति के परिवारवालों ने उसके अंगों को दान करने का प्रेरणादायक फैसला किया, जिसके बाद व्यक्ति के हृदय सहित विभिन्न अंगों को चार लोगों में प्रत्यारोपित करके उन्हें नया जीवन दिया गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के निवासी 33 वर्षीय अजय खिनूर का हृदय चेन्नई भेजा गया। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार सुबह ग्रीन कॉरिडोर बनाया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के हृदय को नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल से 40 मिनट के अंदर 38 किमी दूर मुंबई ले जाया गया।
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि खलापुर शहर के निवासी खिनूर को कारखाने में काम करने के दौरान दुर्घटना में गंभीर चोटे आई थीं। उसे यहां लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने शुक्रवार को उसे ब्रेन-डेड घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
परिवार द्वारा व्यक्ति के अंगों को दान करने के लिए सहमत होने के बाद उसके अंगों को निकाला गया। अपोलो हॉस्पिटल्स में ही उनके लिवर और एक किडनी का प्रत्यारोपण किया गया, जबकि दूसरे किडनी को वाशी के फोर्टिस अस्पताल में एक मरीज को दान कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इसके हृदय को चेन्नई के एक मरीज में प्रत्यारोपित करने के लिए शनिवार को दक्षिणी शहर भेजा गया।