फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live Widespread Rainfall in Mumbai and surrounding areas will continue says IMD

जल प्रलय ने थामी मुंबई की रफ्तार, स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई-गोवा हाईवे पर भूस्खलन

Sat, 03 Aug 2019 10:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 03 Aug 2019 10:44 AM IST
सार

  • तेज बारिश से थमी देश की आर्थिक राजधानी।
  • भूस्खलन के बाद रायगढ़ में मुंबई-गोवा हाईवे पर आवाजाही स्थगित। 
  • पालघर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद हुए। 
  • ठाणे में भी सभी सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 
  • पश्चिमी तट सहित अन्य इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Live Widespread Rainfall in Mumbai and surrounding areas will continue says IMD
Mumbai Rain

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश के बाद थम गई है। कई जिलों में स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। जिसका प्रभाव उपनगरों, ठाणे और नवी मुंबई के क्षेत्रों पर अधिक पड़ा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सैटेलाइट रडार से पता चला है कि बारिश आगे भी जारी रहेगी। जोगेश्वरी में हुई भारी बारिश के बाद मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पानी भर गया है। वहीं भूस्खलन के कारण रायगढ़ में मुंबई-गोवा हाईवे पर आवाजाही स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर सहित उत्तरी कोंकण इलाके में अगले चार से छह घंटे तक भारी बारिश जारी रहेगी। पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंदे ने जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। मुंबई में हो रही बारिश से वहां की सड़कों और घरों में पानी भर गया है।


 

वहीं ठाणे में भी सभी सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ये आदेश जारी किए हैं। मुंबई के मलाड इलाके में भी पानी भर गया है। बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट से दस फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अगर जरूरी हो तभी यहां की यात्रा करें।

मुंबई में बीते सालों की अपेक्षा इस बार अधिक बारिश हुई है। माना जा रहा है कि बारिश अगले तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगी। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे तक शहर में 1546.6 एमएम बारिश हुई और उपनगर में 2016 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर में बारिश सामान्य से 255 एमएम अधिक और उपनगर में 659 एमएम अधिक हुई है।

इस बार बारिश इतनी अधिक हुई है कि पूरे सीजन में होने वाली बारिश का 84 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रमुख महेश पलावत का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और बेहतरीन मॉनसून के चलते मुंबई, ठाणे और पालघर के इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। 

मौसम विभाग ने शनिवार रात और रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी तट सहित अन्य इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed