फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभर में टीकाकरण अभियान का पूर्वाभ्यास शुरू, डॉ. हर्षवर्धन की लोगों से अपील- अफवाहों पर ध्यान ना दें

Sat, 02 Jan 2021 02:19 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 02 Jan 2021 02:19 PM IST
खास बातें

आज से केंद्र सरकार के आदेशानुसार कोविड -19 टीकाकरण अभियान का पूर्वाभ्यास सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो गया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। इस अभियान से सुनिश्चित किया जाएगा कि हम देशव्यापी टीकाकरण के लिए कितने तैयार हैं। ऐसा ही पूर्वाभ्यास कुछ दिन पहले चार राज्यों असम, आंध्र प्रदेश, पंजाब और गुजरात में आयोजित किया गया था। उस दौरान सरकार ने अपनी व्यवस्थाओं का दुरुस्त माना था, तब सरकार ने और राज्यों में भी मॉक ड्रिल की बात कही थी। यहां पढ़ें इससे संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
live updates vaccinationa dry run starts today in india corona vaccine corona virus pandemic
कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:13 PM, 02-Jan-2021

पहले चरण में एक करोड़ हेल्थकेयर और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी मुफ्त वैक्सीन

कोविड-19 वैक्सीनेशन के पहले चरण में, अधिकांश प्राथमिकता वाले लाभार्थियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें एक करोड़ हेल्थकेयर और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।
 
02:08 PM, 02-Jan-2021

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जालना में आयोजित हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन के पूर्वाभ्यास की समीक्षा की।
 
विज्ञापन
02:07 PM, 02-Jan-2021

उत्तराखंड में एक केंद्र पर 25 लाभार्थी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गांधी शताब्दी राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीनेशन का ड्राई रन चलाया गया। सदर तहसील के एसडीएम ने बताया कि देहरादून में पांच जगहों पर ड्राई रन चल रहा है। हमने एक सेंटर पर 25 लाभार्थियों को रखा है।
 
01:04 PM, 02-Jan-2021
दिल्ली के वेंटकेश्वर अस्पताल में भी कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जीटीबी अस्पताल और दरियागंज के एक स्वास्थ्य केंद्र में मॉक ड्रिल की प्रक्रिया जारी है।
 


01:02 PM, 02-Jan-2021

आंध्र प्रदेश में पूर्वाभ्यास का आयोजन

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक ईएनटी अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम जारी है। 
 
11:58 AM, 02-Jan-2021
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। राज्य के 31 जगहों पर मॉक ड्रिल किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 02-Jan-2021

भोपाल के गोविंदपुर में ड्राई रन का आयोजन

मध्यप्रदेश के भोपाल में भी पूर्वाभ्यास प्रक्रिया की जा रही है। गोविंदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसका आयोजन किया गया है। वहां मौजूद एक आशा कार्यकर्ता ने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद हमें आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम में रहने के लिए कहा गया ताकि इस बात की जानकारी ली जा सके कि कोई साइड इफेक्ट तो नही देखा गया।
 
11:49 AM, 02-Jan-2021

मणिपुर में पूर्वाभ्यास का आयोजन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि मणिपुर के स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन के पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया है।
 
11:46 AM, 02-Jan-2021

पूरे देश में वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी - डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश में कोविड-19 की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी।
 
11:43 AM, 02-Jan-2021

दिल्ली में दवाइयां और इलाज मुफ्त है - दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 वैक्सीन को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 का इलाज और दवाइयां मुफ्त में मुहैया कराई जाएंगी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या राज्य में कोविड-19 की वैकसीन मुफ्त में दी जाएगी?
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed