फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत दौरे के बाद नेपाल रवाना हुए चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पीएम मोदी भी लौटे दिल्ली

Sat, 12 Oct 2019 03:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 12 Oct 2019 03:09 PM IST
खास बातें

  • नेपाल के लिए रवाना हुए चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग
  • पीएम मोदी भी दिल्ली वापस लौटे
  • मोदी-जिनपिंग ने आतंकवाद और कट्टरपंथ पर जाहिर की चिंता
  • प्रधानमंत्री सैर करने के लिए महाबलीपुरम के समुद्र तट पर पहुंचे, जहां गंदगी दिखने पर उन्होंने सफाई की।
  • मोदी-जिनपिंग महाबलीपुरम के ताज कोव रिजॉर्ट में बैठक की।

विज्ञापन
live updates Modi jinping kickstart second day of their informal summit, meet at Taj Fisherman Cove
मोदी दिल्ली तो जिनपिंग नेपाल के लिए हुए रवाना - फोटो : ani

लाइव अपडेट

02:47 PM, 12-Oct-2019
दूसरी अनौपचारिक बैठक को खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
 
01:37 PM, 12-Oct-2019
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिवसीय भारत दौरा खत्म करने के बाद नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
01:02 PM, 12-Oct-2019
मोदी और जिनपिंग रिजॉर्ट से होटल जा रहे हैं। यहां दोनों नेता साथ में लंच करेंगे। वहीं दोपहर डेढ़ बजे विदेश सचिव प्रेस कांफ्रेस करेंगे।
 

 
12:45 PM, 12-Oct-2019
थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लंच करेंगे।
12:31 PM, 12-Oct-2019
भारत और चीन के बीच जारी प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत खत्म हो गई है। दोनों नेता ताज फिशरमैन होटल में कलाकृतियों और हथकरघा पर प्रदर्शनी में पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जिनपिंग को उनकी तस्वीर वाली शॉल तोहफे में दी। वहीं जिनपिंग ने मोदी को उनकी तस्वीर वाली पेटिंग तोहफे में दी।
 
12:00 PM, 12-Oct-2019
प्रतिनिधिमंडल की बातचीत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, 'भारत में आकर खुश हूं। हम आपके आतिथ्य से अभिभूत हैं। मैंने और मेरे साथियों ने महसूस किया है कि यह हमारे लिए एक यादगार अनुभव होगा। कल प्रधानमंत्री ने जैसा कि आपने कहा था आपने और मैंने द्विपक्षीय रिश्तों पर खुले दिल से बातचीत की। वुहान शिखर सम्मेलन ने हमारे संबंधों में एक नई गति और विश्वास पैदा किया और आज का 'चेन्नई विजन' भारत-चीन संबंधों में एक नए युग की शुरुआत है। चीनी मीडिया ने दोनों देशों के संबंधों पर बहुत कुछ लिखा है। पिछले साल हुई वुहान बैठक का क्रेडिट प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। वुहान की पहल आपने (पीएम मोदी) की थी और यह बहुत अच्छी कोशिश साबित हो रही है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 12-Oct-2019
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'स्थापना दिवस पर चीन को बधाई। मैं आप सभी का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। चीन और तमिलनाडु के बीच गहरे सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं। पिछले 2000 सालों के अधिकांश सालों तक भारत और चीन आर्थिक शक्तियां रहे हैं। वुहान में पिछले साल भारत और चीन के बीच पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता से हमारे संबंधों में नई स्थिरता आई और एक नई गति मिली। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संचार भी बढ़ा है। एक-दूसरे की समस्याओ के प्रति सोचेंगे। मतभेद को झगड़े की वजह नहीं बनने देंगे। भारत का चीन से पुराना सांस्कृतिक रिश्ते है। हमारे संबंध दुनिया में शांति और स्थिरता की दिशा में योगदान देंगे।'
 
11:37 AM, 12-Oct-2019
प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू हो गई है। बैठक में पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। इस वार्ता के बाद दोनों देश अलग-अलग बयान जारी करेंगे।
 
11:16 AM, 12-Oct-2019
मोदी-जिनपिंग के बीच वार्ता खत्म हो गई है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत 55 मिनट तक चली। अब बीचहट (समुद्र तट पर बनी झोपड़ी) पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं।
 
10:38 AM, 12-Oct-2019
ताज फिशरमैन कोव होटल में मोदी-जिनपिंग के बीच बातचीत जारी है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed