फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी का अमृत महोत्सव : पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को दिखाई हरी झंडी, गांधी, नेहरू और पटेल का किया जिक्र

Fri, 12 Mar 2021 01:20 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 12 Mar 2021 01:20 PM IST
खास बातें

साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरुआत की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। ये कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।यहां पढ़िए इससे जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स...

विज्ञापन
Live updates events azadi ka amrut mahotsav pm narendra modi in gujarat sabarmati ashram dandi march
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दांडी यात्रा को दिखाई हरी झंडी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:40 PM, 12-Mar-2021

नेहरू, गांधी और सरदार पटेल का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, जवाहन लाल नेहरू और सरदार पटेल का जिक्र किया और कहा कि इनके सपनों के भारत को बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में ऐसे कई संघर्ष हैं, जिनका नाम आज नहीं लिया जाता है लेकिन हर किसी का अपना महत्व रहा है। 
12:39 PM, 12-Mar-2021

भारत की उपलब्धियां दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं - पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत की उपल्धियां आज सिर्फ हमारी अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं, पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं। भारत की आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है। 
विज्ञापन
12:34 PM, 12-Mar-2021

नेताजी ने पहली आजाद सरकार बनाकर तिंरगा फहराया था - पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंडमान में जहां नेताजी सुभाष ने देश की पहली आजाद सरकार बनाकर तिरंगा फहराया था, देश ने उस विस्मृत इतिहास को भी भव्य आकार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जालियांवाला बाग में स्मारक हो या फिर पाइका आंदोलन की स्मृति में स्मारक, सभी पर काम हुआ है। बाबा साहेब से जुड़े जो स्थान दशकों से भूले बिसरे पड़े थे, उनका भी विकास देश ने पंचतीर्थ के रूप में किया है।
12:30 PM, 12-Mar-2021

तमिलनाडु के महारानी वेलू नाचियार ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी - पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु की ही वेलू नाचियार वो पहली महारानी थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश में मण्यम वीरुडु यानी जंगलों के हीरो अल्लूरी सीराराम राजू ने रम्पा आंदोलन का बिगुल फूंका। पासल्था खुन्गचेरा ने मिजोरम की पहाड़ियों में अंग्रेजो से लोहा लिया। इसके अलावा गोमधर कोंवर, लसित बोरफुकन और सीरत सिंग जैसे असम और पूर्वोत्तर के अनेकों स्वाधीनता सेनानी थे जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया है। 
12:28 PM, 12-Mar-2021

दलित, आदिवासी, महिलाएं और युवा ने असंख्य तप और त्याग किए - पीएम

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के कोने कोने से कितने ही दलित, आदिवासी, महिलाएं और युवा हैं जिन्होंने असंख्य तप-त्याग किए। उन्होंने आगे कहा कि याद करिए, तमिलनाडु के 32 वर्षीय नौजवान कोडि काथ कुमरन को, अंग्रेजों ने सिर में गोली मार दी लेकिन उन्होंने मरते हुए भी देश के झंडे को जमीन में नहीं गिरने दिया। 
12:26 PM, 12-Mar-2021

दिल्ली चलो का नारा कौन भूल सकता है - पीएम

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, महात्मा गांधी का विदेश से लौटना, देश को सत्याग्रह की ताकत फिर याद दिलाना, लोकमान्य तिलक का पूर्ण स्वराज्य का आह्वान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज का दिल्ली मार्च, दिल्ली चलो का नारा कौन भूल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 12-Mar-2021

हमारे यहां नमक का मतलब - ईमानदारी, विश्वास और वफादीर - पीएम

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे यहां नमक को कभी उसकी कीमत से नहीं आंका गया। हमारे यहां नमक का मतलब है - ईमानदारी, विश्वास और वफादारी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आज भी कहते हैं कि हमने देश का नमक खाया है। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि नमक कोई बहुत कीमती चीज है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक हमारे यहां श्रम और समानता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उस दौर में नमक भारत की आत्मनिर्भरता का एक प्रतीक था। अंग्रेजों ने भारत के मूल्यों के साथ-साथ इस आत्मनिर्भरता पर भी चोट की। भारत के लोगों को इंग्लैंड से आने वाले नमक पर निर्भर हो जाना पड़ा। 
12:21 PM, 12-Mar-2021

अमृत महोत्सव यानी नए संकल्पों का अमृत - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी आत्मनिर्भरता का अमृत।
12:17 PM, 12-Mar-2021

पीएम मोदी ने पांच स्तंभों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पांच स्तम्भ आजादी की लड़ाई के साथ साथ आजाद भारत के सपनों और कर्तव्यों को देश के सामने रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। इन पांच स्तंभों में स्वतंत्रता संग्राम, 75 साल पर विचार, 75 साल पर उपलब्धियां, 75 पर एक्शन और 75 पर संकल्प शामिल हैं। 
12:16 PM, 12-Mar-2021

आजादी दिलाने वाले महान विभूतियों को नमन करता हूं - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं इस पुण्य अवसर पर बापू के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। मैं देश के स्वाधीनता संग्राम में अपने आपको आहूत करने वाले, देश को नेतृत्व देने वाली सभी महान विभूतियों के चरणों में नमन करता हूं और  उनका कोटि-कोटि वंदन करता हूं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed