फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live UP Legislative Assembly Election phase 3

यूपी: थर्ड फेज में 61.16% वोटिंग, मैनपुरी में युवक की हत्या

Sun, 19 Feb 2017 10:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Live UP Legislative Assembly Election phase 3
मैनपुरी में दलित युवक की हत्या - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए छिटपुट हिंसक झड़प के बीच मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 69 सीटों पर वोटिंग कराई गई। तीसरे चरण में जिन 12 जिलों में मतदान हुआ उनमें राजधानी लखनऊ सहित कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरेया, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव आदि जिले शामिल थे। 

विज्ञापन


Read Also
यूपी में वोटिंग का तीसरा चरण: इन 10 रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा
विज्ञापन

यूपी में वोटिंग का तीसरा चरण: इन जातियों पर पार्टियों की नजर 
विज्ञापन
विज्ञापन


# LIVE UPDATES:-
- पांच बजे तक उत्तर प्रदेश में 61.16 प्रतिशत हुआ मतदान।
- कानपुर के किवाडी नगर में बीजेपी और कांग्रेस समर्थक भिड़े, 8 लोग घायल

- मैनपुरी के बेवर के नगला ताल में दलित युवक आलोक की हत्या, परिजनों का आरोप-आरोपी के कहने पर नहीं दिया वोट तो मारी गोली। पुलिस कर रही है इनकार।

इटावा के जसवंतनगर में बवाल, लाठीचार्ज

तीसरे चरण का मतदान खत्म होने से एक घंटे पहले इटावा के जसवंत नगर में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वोटिंग लिस्ट में नाम न होने पर मतदाताओं के पक्ष में सपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया तभी भाजपा समर्थक भी उग्र हो गए। सुरक्षा बल ने लाठी चर्ज कर भीड़ को खदेड़ा। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।

-तीसरे चरण में 69 सीटों पर वोटिंग हो रही है, 3 बजे तक 53  फीसदी वोटिंग । जिलेवार 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

इटावा : 53 फीसदी 
कानपुर : 52.58 फीसदी
कन्नौज : 54.3 फीसदी
फर्रुखाबाद सदर  : 49.3 फीसदी
मैनपुरी : 50.35 फीसदी
उन्नाव : 50.5 फीसदी

-दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्य 69 राधा बल्लभ इंटर कॉलेज में नियुक्त पर्यवेक्षक की जगह दूसरे पर्यवेक्षक को ड्यूटी करते पकड़ा गया। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि नियुक्त पर्यवेक्षक के दोनों हाथ खराब है इसलिए वो ड्यूटी नहीं कर सका।
मैनपुरी में दहशत फैलाने की कोशिश

-गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से लड़कों ने की तमंचे से फायरिंग। आरोपी लड़के सराय लतीफ की ओर भागे, पुलिस मौके पर पहुंची। मैनपुरी शहर में किसी मतदान केंद्र पर पैरामिलिट्री फोर्स  तैनात नहीं है । यूपी पुलिस और होमगार्ड ही तैनात।
- उन्नाव जिले में 3 बजे तक 50.5 फीसदी, औरेया जिले में 51.67 फीसदी मतदान ।
-इटावा शहर की सबसे वृद्ध महिला वोटर (103 वर्ष) निर्मला देवी ने किया मतदान।
- फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज के 65,66,175,176,306,307 बूथों पर फर्जी वोट पड़ने की शिकायत।
- सांसद अक्षय ने डाला वोट, कहा- पार्टी 11 के बाद भारी बहुमत से बनाएगी सरकार।
- वोट डालने के बाद प्रतीक यादव ने कहा उनके (शिवपाल सिंह) काफिले पर हमला हुआ है तो वो निंदनीय है।
-तेज प्रताप ने भी सैफई में डाला वोट, बोले- जिन लोगों ने भी गड़बड़ियां की उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।

12 जिलों की 69 सीटों पर 1 बजे तक 38.96 फीसद हुई वोटिंग

कन्नौज- 44% 
औरैया- 41% 
कानपूर- 38%
कानपूर देहात- 41% 
सीतापुर- 46%  
उन्नाव- 31% 
मैनपुरी- 37% 
हरदोई- 46% 
लखनऊ- 41% 
बाराबंकी- 45%
फरुखाबाद- 42% 
इटावा- 43%


- मैनपुरी: गडेरी गांव में सपा समर्थकों ने दिवाकर समाज के लोगों को वोट डालने से रोका, पहचान पत्र फाड़ा, सोनेलाल दिवाकर के मकान में आग लगाई।

- उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने लखनऊ में पत्नी के साथ डाला वोट।

डिंपल यादव ने डाला वोट
एक-एक करके मुलायम कुनबे का हर सदस्य वोट डालने जा रहा है। सैफई वोट डालने पहुंची कन्नौज से सांसद व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कहा कि उन्होंने सैफई की तरक्की व प्रगति के लिए वोट किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार भी समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

- मैनपुरीः नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले किया मतदान। किशनी के बूथ नं 296 पर नवविवाहिता अनामिका ने विदाई से पहले मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करके सभी को यह संदेश दे दिया कि मतदान कितना जरूरी है।

- लखनऊः सरोजिनी नगर से भाजपा की उम्मीदवार स्वाति सिंह ने वोट डाला। स्वाति सिंह का मुकाबला बसपा के शंकरी सिंह व सपा के अनुराग यादव से है।

- बिधूना विधानसभा के पूर्वा धने में मतदाताओं ने किया बहिष्कार, मतदाताओं की मांग की रोड नहीं तो वोट नहीं। 

पत्नी साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह ने डाला वोट
सैफई में मुलायम सिंह यादव ने पत्नी साधना गुप्ता व छोटी बहू अपर्णा यादव के साथ वोट डाला। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेले ही राज्य में सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल भारी बहुमत से जीतेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम अखिलेश यादव व प्रतीक यादव वोट डाल चुके हैं। मुलायम सिंह ने कहा सपा की सरकार बनना तय है और शिवपाल मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में विकास कार्य हुआ है और अखिलेश फिर से सीएम बनेंगे।


- भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव के गदन खेड़ा में डाला वोट


11 बजे तक 24.19 फीसद वोटिंग

- सैफईः बहू अपर्णा के साथ वोट डालने पहुंची साधना गुप्ता

- केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने लखनऊ गन्ना संस्थान बूथ पर डाला वोट


11 बजे तक वोटिंग प्रतिशतः 
औरैया - 22.78 प्रतिशत
उन्नाव - 22 प्रतिशत 
कन्नौज - 26.6 फीसदी
सीतापुर - 29 फीसदी
कानपुर - 20.68 फीसदी
फर्रूखाबाद - 26 फीसदी

- केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने लखनऊ में बूथ नंबर 149 पर वोट डाला

- औरैया के बूथ नंबर 299 पर पीठासीन अधिकारी पर बसपा को वोट दिलाने के आरोप में डीएम ने हटाया, कहा- होगी कार्रवाई

रुपए बांटते प्रत्याशी समर्थक गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने वोट खरीदने के लिये रूपये बांटते समय प्रत्याशी के 5 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक धर पांडेय को बीती शाम सूचना मिली कि ग्राम बसेली में वोटो को खरीदने के लिये प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं को रूपये बांट रहे है। इस सूचना पर थाना प्रभारी श्री पांडेय ने पुलिस बल के साथ ग्राम बसेली में छापा मारा। पुलिस ने कस्वा नवाबगंज निवासी नितिन गुप्ता, सचिन गुप्ता पुत्रगण नन्हेलाल, कोतवाली फर्रूखाबाद के मोहल्ला बजरिया निवासी राजीव गुप्ता पुत्र रामऔतार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश एवं जनपद मैनपुरी थाना व कस्वा कुरावली
निवासी हिमांशु गुप्ता पुत्र रघुवीर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पुलिस छापे के दौरान जिस व्यक्ति के पास रूपये थे, वह भाग गया।नितिन व सचिन गुप्ता की नवाबगंज में जूते चप्पल की दुकान तथा शमसाबाद में बाइक की एजेंसी है।

- हरदोईः चुनाव में ड्यूटी पर आए होमगार्ड की मौत, बूथ संख्या 254 पर होमगार्ड की थी तैनाती

- नवविवाहित जोड़े ने उन्नाव में डाला वोट

- सैफई में वोट डालने के बाद बोले सीएम अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव- पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है, सभी एक हैं, सपा-कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।

- बिधूना से सपा प्रत्याशी गुड्डू वर्मा की रसियन पत्नी एलिसा सुबह से जुटी पूजा पाठ में।

- लखनऊ में वोट डालने के बाद बोले राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह- उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है, बसपा-सपा दूसरे नंबर के लिए लड़ रही है।

- मैनपुरीः विधानसभा करहल के गांव बैजनाथपुर और सीतापुर के ग्रमीणों ने किया चुनाव बहिष्कार, अभी तक नहीं पड़ा एक भी वोट, ग्रामीणों ने की नारेबाजी, बिछवां के जीसुखपुर में भी किया बहिष्कार, किशनी में भी आदर्श मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे तक नहीं पड़ा था एक भी वोट।

- औरैया विधान सभा के गोपाल इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 299 पर पीठासीन अधिकारी पर लगा पक्षपात का आरोप, बसपा के पक्ष में वोट डलवाने का मतदाता ने लगाया आरोप।

- औरैया विधान सभा की करकेपूर्वा व भरतोल में अभी तक शुरू नहीं हो सका मतदान, अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर अड़े।

सीएम अखिलेश ने डाला वोट
यूपी सीएम अखिलेश यादव ने सैफई में वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उन्होंने साइकिल पर वोट दिया। साथ ही पत्रकारों के कहने पर भी चाचा शिवपाल यादव का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जीतेगी। गौरतलब है कि सैफई शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर में आता है।


-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डाला वोट

-सीएम अखिलेश यादव सैफई में वोट डालने पहुंचे

जसवंतनगर में शिवपाल यादव की कार पर पत्थरबाजी
जसवंत नगर में शिवपाल बूथ पर पहुंचे थे। तभी भाजपा के लोग हो हल्ला करने लगे। सपाइयों ने विरोध किया तो भाजपाइयों ने पथराव कर दिया। शिवपाल को भी पत्थर लगने की सूचना है। वह बूथ से चले गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर फरार हुए पथराव करने वाले। किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं हुई है, मतदान जारी है।



-शिवपाल समर्थक लोग सपा के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे, इटावा जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष और शिवपाल यादव के करीबी विश्वनाथ सिंह सेंगर ने अपने समर्थकों के साथ सपा को हराने वाली पार्टियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

-लखनऊः टी वेंकटेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने पत्नी संग डाला वोट

-इटावाः सीएम अखिलेश के चाचा राजपाल ने कहा परिवार में कोई झगड़ा नहीं, सपा बनाएगी सरकार, सपा छोड़ने वाला राजनैतिक रूप से समाप्त हो जाता है, यह पार्टी का इतिहास रहा है

-सांसद अशोक सिद्धाथ ने डाला वोट

-हरियावाँ के लोहकनपुर बूथ 189 पर नही दिखा उत्साह 9बजे कर 30 मिनट तक 9 प्रतिशत मतदान

-हरदोईः सपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने अपनी पत्नी संग मतदान स्थल पर जाकर डाला वोट,वोट डालते समय evm मशीन में आई थी तकनीकि दिक्कत

-सड़क की मांग को लेकर औरैया विधान सभा के हरतोल व करके पुरवा में शुरू नहीं हुआ मतदान

-भगवान बुद्ध इंटर कालेज संडीला के आदर्श पोलिंग बूथ पर वोट डालते लोग

-तीसरे चरण की 69 सीटों पर 9 बजे तक 12 प्रतिशत वोटिंग

9 बजे तक वोटिंग प्रतिशतः 
कानपुर नगर- 7.71 प्रतिशत
कन्नौज- 11.65 प्रतिशत
सीतापुर- 11 प्रतिशत
इटावा- 11.50 प्रतिशत

-फर्रूखाबाद के कायमगंज के हंसापुर पोलिंग स्टेशन पर पीठासीन अधिकारी विद्याराम हुए बेहोश, सीएचसी में कराया एडिमट

-पाली मॉडल बूथ पर पहले वोटर को सम्मानित करते बीएलओ

-औरैया में मतदान करने के लिए लाइन में लगीं महिला मतदाता

-फर्रूखाबाद में मॉडल बूथ पर तिलक लगाकर वोटरों का स्वागत किया जा रहा है

- वोट डालने के बाद बोलीं मायावती- अपने दम पर सरकार बनाएंगे, बहुजन समाज पार्टी नंबर वन बनने जा रही है, यूपी को अमन चैन चाहिए

-वोट डालने जरूर जाएं मतदाताः मायावती

-औरैया: ग्रामीण क्षेत्र अजमतपुर व शहर में प्रथामिक विधालय गुरुहाई के बूथों पर ईवीएम मशीन में खराबी आने से लगाईं गई दूसरी मशीनें, 15 से 20 मिनट देरी से शुरू हो सका मतदान

-लखनऊः सिटी मॉन्टेसरी स्कूल बूथ पर वोट डालने पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती

-कुछ इस तरह सजाया गया है मॉडल बूथों को

-औरैया में शांतिपूर्ण मतदान करते मतदाता

-लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शेरवुड एकेडमी के मतदान केंद्र पर वोट डाला

-मैनपुरीः विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के तहत मतदान शुरू, मैनपुरी शहर में सपा विधायक राजकुमार यादव राजू ने डाला वोट

-मैनपुरी में किशनी नगर के बूथ नंबर 296 मशीन खराब,एसडीएम अमित सिंह ने आकर बदलवाया वोट, घिरोर के बूथ नंबर 396 की ईवीएम भी खराब हुई, बूथ पर लगी लाईन, एक घण्टे से अभी भी रुका है मतदान

-फर्रूखाबाद सदर सीट पर बूथ नंबर 138 पर लापरवाही के चलते लेखपाल सस्पेंड

- नवाबगंज में बूथ नंबर 132 पर ईवीएम खराब, नहीं शुरू हो सका मतदान

-इटावा में तीसरे चरण का मतदान शुरू सदर विधान सभा में मतदाता बढ़चढ़कर कर रहे हैं मतदान, इटावा डीएम व एसएसपी ने अपने दल बल के साथ सभी केंद्रों का जायजा लिया

-कानपुर में चाय के साथ चुनावी चर्चा करते लोग

-मंत्री व सपा नेता नितिन अग्रवाल हरदोई के बूथ नंबर 198 पर वोट डालने पहुंचे, ईवीएम खराब होने के कारण हो रही देरी

-नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं वे बसपा के धर्मवीर सिंह और भाजपा के राजा बख्श सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं

-परिवार में सब ठीक है, हमारी सरकार बन रही है फिर सेः  सैफई में वोट डालने के बाद अभय राम यादव (मुलायम सिंह यादव के भाई)

- कानपुर में तीसरे दौर की वोटिंग शुरु, वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे मतदाता
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed