फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE: PM Narendra Modi's road show before BJP parliamentary board meeting

BJP संसदीय दल की बैठक खत्म, 16 को होगा यूपी के सीएम के नाम पर फैसला

Sun, 12 Mar 2017 08:51 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 12 Mar 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
LIVE: PM Narendra Modi's road show before BJP parliamentary board meeting

यूपी और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। वो ली मेरेडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे। रोड शो में पीएम के पीछे- पीछे काफिला चल रहा था। ली मेरिडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक की दूरी करीब तीन सौ मीटर है।

विज्ञापन


LIVE UPDATE:
> 16 तारीख को यूपी के विधायक दल की बैठक होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय किया जाएगा।
> बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म, मुख्यमंत्री के नाम का खुलाना नहीं।
>बीजेपी संसदीय दल की बैठक जारी, यूपी और उत्तराखंड पर हो रहा मंथन।
पीएम मोदी
> मैं ऐसा प्रधानमंत्री हूं जिससे पूछा जाता है इतना काम क्यों करते हो।
> हमसे गलती हो सकती है हमारे इरादे गलत नहीं।
> 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे, हम सपनों का भारत बनाएंगे।
> पांचो राज्यों के हमारे साथी आपकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।
> सरकार बनती है बहुमत से चलती है सर्वमत से।
> ऐसे- ऐसे चेहरे पांचों राज्यों में आपने चुनकर भेजा है जिनको कभी सुर्खियां नहीं मिलीं।
> सवा सौ कऱोड़ देशवासियों के साथ बनाएंगे न्यू इंडिया।
> कठोर परिश्रम से आज यहां हम पहुंचे हैं, सौगात में जीत नहीं मिली।
>वोट दिया न दिया वो नतीजों तक ठीक, सरकार सबकी होती है, सबके लिए होती।
>कार्यकर्ता जीत में सबसे बड़े सहभागी, उनके लिए बहुत-बहुत बधाई। शाह टीम को जीत की बधाई।
> देश के मध्यम वर्ग के सपने और गरीब की ताकत मिलाना जरूरी।
> मध्यमवर्ग का बोझ कम होना चाहिए।
>गरीब विकसित होगा तो देश को ज्यादा आगे बढ़ाएगा।
> जितना गरीबों को अवसर मिलेगा, उतना देश आगे बढ़ेगा।
> हमें अधिकतम कार्य करके जनसेवा कनरी है।
> आज जनता जनार्दन की आकांक्षाओं का हम जीत बने हैं।
> पेड़ बड़ा होता है तो झुक जाता है। चार पीढ़ियां खप गई हैं, ये विचार संजोने में।
> सत्ता सेवा करने का अवसर होती है।
> अभी नम्र बनने का जिम्मा बनता है। सत्ता पद की लोलुपता का हिस्सा नहीं है। 
> किसने किसको हराया मैं ये सोचने वाला नहीं। ये नया हिंदुस्तान है न्यू इंडिया।
> 35 फीसदी नौजवानों की उम्मीदों का नया इंडिया।
> पांच राज्यों में हुए मतदान को मैं नए हिंदुस्तान की नींव के रूप में देख रहा हूं।
> विकास के मुद्दे पर देश के हर व्यक्ति ने मतदान किया।
>अकल्पनीय भारी मतदान के बाद अकल्पनीय विजय होती है तो राजनीतिक पंडित विचार करने को मजबूर हैं।
>चुनाव में लोग जुड़ रहे हैं। मैं इसे लोकतंत्र की जीत मानता हूं।
>भाषण की शुरूआत में देश को दीं होली की शुभकामनाएं।
अमित शाह
> आजादी के बाद मोदी ऐसे प्रधानमंत्री जिनपर लोगों को है विश्वास
> हम मोदी जी के नेतृत्व में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
>स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा इस जीत का इतिहास।
> ये नतीजे 2014 की जीत से भी आगे ले जाने वाले हैं।
> पीएम के भाषण से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष दे रहे हैं भाषण।
रोड शो
> संसदीय दल के सभी सदस्यों ने हार पहनाकर किया पीएम मोदी का स्वागत
> मंच पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी।
> दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर किया माल्यार्पण।
> पैदल चलकर BJP कार्यालय पहुंचे मोदी, शाह और राजनाथ सिंह ने किया स्वागत।
> लोग पीएम पर बरसा रहे हैं फूल, हो रहा है भव्य स्वागत।
> रोड के दोनों ओर मंत्रियों के आवास, पीएम के पीछे जा रहा है उनका काफिला।
>लोग पीएम की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर रहे हैं।
>अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं पीएम।
>शुरू हुआ मोदी को रोड शो, भाजपा कार्यालय तक जा रहे हैं पैदल
>प्रधानमंत्री मोदी का काफिला पहुंचा ली मेरीडियन, यहां से शुरू होगा रोड शो
> भाजपा कार्यालय के लिए निकले पीएम मोदी। शाह पहले से ही मौजूद।
> भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा है। वो ढोल नगाड़े के साथ पीएम का अभिवादन करने को वो तैयार हैं।
 > भारी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



भाजपा संसदीय दल की बैठक में इस बात का फैसला होगा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। पार्टी गलियारे में यूपी सीएम के लिए जिन नामों पर चर्चा है उसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, गोरखपुर के सांसद महंत योगी आदित्य नाथ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और लखनऊ  के महापौर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed