फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi arrives in Shirdi he will participate in Sai Baba Samadhi centenary celebrations

साईं की शरण में पीएम मोदी, बोले- घर देने की कोशिशें पहले भी हुई लेकिन सिर्फ एक परिवार का प्रचार हुआ

Fri, 19 Oct 2018 10:41 AM IST
भाषा, शिरडी (महाराष्ट्र)
भाषा, शिरडी (महाराष्ट्र) Updated Fri, 19 Oct 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi arrives in Shirdi he will participate in Sai Baba Samadhi centenary celebrations
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस-नीत पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गरीबी उन्मूलन को लेकर ‘गंभीर नहीं’ थे और उनका एकमात्र लक्ष्य ‘एक परिवार विशेष के नाम’ को बढ़ावा देना था।

विज्ञापन


विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यों का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने अपनी और पूर्ववर्ती सरकार के बीच के फर्क उजागर करने की कोशिश करते हुए कहा कि मौजूदा राजग सरकार विकास और कल्याणकारी परियोजनाओं पर ‘तेजी से काम कर रही है।’
विज्ञापन


यह रेखांकित करते हुए कि महाराष्ट्र ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कई सुधार किए हैं, मोदी ने राजनीतिक हितों के लिए समुदायों को बांटने वाली ताकतों को हराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू-गांधी परिवार पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा, ‘पिछले चार वर्षों में, सरकार ने झुग्गियों में रहने वाले गरीबों को उचित आवास मुहैया कराने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘प्रयास अतीत में भी हुआ था। लेकिन दुर्भाग्यवश, उनका लक्ष्य गरीबों को छत मुहैया कराने की जगह एक परिवार विशेष के नाम को बढ़ावा देना था। उनका लक्ष्य वोट-बैंक बनाना था।’ 

उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि 2022 में जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हो उस वक्त तक कोई बेघर ना रहे। हम गरीबों की बेहतरी के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं।’ मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार का लक्ष्य सिर्फ गरीबों का कल्याण है। ‘इसी कारण गरीबी उन्मूलन के काम में तेजी लायी गई है।’ 

मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने अंतिम चार साल में गरीबों के लिए सिर्फ 25 लाख मकान बनाए जबकि उनकी सरकार ने इसी अवधि में 1.25 करोड़ मकान बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकार सत्ता में होती तो सवा करोड़ मकान बनाने में 20 साल लगे होते।


मोदी ने केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में भी बातचीत की और कम वर्षा होने की पृष्ठभूमि में पानी की कमी से निपटने में महाराष्ट्र सरकार को मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed