फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live Exit poll prediction for 5 state legislative assemblies

एग्जिट पोल LIVE: यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में BJP आगे, पंजाब में कांग्रेस

Fri, 10 Mar 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- prensented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- prensented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 10 Mar 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Live Exit poll prediction for 5 state legislative assemblies
up election

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव परिणाम 11 मार्च को आएंगे, लेकिन इससे दो दिन पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं।

विज्ञापन


यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती
विज्ञापन

पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के इन दस सियासी चेहरों के चुनावी परिणाम पर टिकी हैं सबकी निगाहें


LIVE UPDATE:

न्यूज एक्स एमआरसी  के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस को 30 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को उत्तराखंड में 38 सीटें मिलने का अनुमान है।

पंजाब में इंडिया टीवी सी वोटर के अनुसार आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। आप को 56-67 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 41-49 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा अकाली गठबंधन को 5-13 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी बीजेपी में 210 से 230 सीटें मिल सकती हैं। चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, बीएसपी को सिर्फ 67 से 74 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।  एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार यूपी में अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 15 से 21 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को 12 से 18 मिल सकती हैं। आम आदमाी पार्टी 0 से 4 सीटों में ही सिमट जाएगी। अन्य को 2 से 8 सीटें मिलेंगी।
पंजाब में कांग्रेस को 62 से 71 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को 42 से 51 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को पंजाब में मात्र 4 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट फीसदी की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 33.5% फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 36 फीसदी , अकाली दल+बीजेपी: 17 फीसदी और अन्य को 13.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी- सीवोटर
यूपी में त्रिशंकु विधानसभा के रहने के आसार हैं। पोल के अनुसार भाजपा को 155-167 सींटे, सपा को 135 से लेकर के 147 सींटे, बसपा को 81 से 93 सींटे मिलने का अनुमान है। अन्य को 8 से 20 सींटे मिलेगी।

न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य
इस एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां 43 फीसदी लोगों ने बदलाव के लिए यानी बीजेपी के पक्ष में वोट किया। जबकि 33.8 फीसदी वोटरों ने मौजूदा सरकार यानी कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की।  बीजेपी के पक्ष में (53 ±7) सीटें आती दिख रही है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस के सूबे में दूसरे नंबर की पार्टी बनने के आसार दिख रहे हैं। कांग्रेस के खाते में महज 15 (± 7)  सीटें आने के आसार है। इन आकड़ों से साफ है कि उत्तराखंड में पांच साल बाद एकबार फिर बीजेपी सत्ता पर काबिज हो सकती है।

एबीपी नील्सन का सर्वे: बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसे 164-176 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को 156-169 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी यूपी में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है इसे 60-72 सीटें मिलने का अनुमान है।

सातवें चरण की 40 सीटों में बीजेपी को 15- 21  सीटों का अनुमान, सपा को 9-15 वहीं बसपा को 6-8 सीटें मिलने का  का दावा एग्जिट पोल में है।

छठे चरण की 49 सीटों में से बीजेपी को 18-24 वहीं एसपी को 14-20 और बीएसपी को 8-12 सीटों का अनुमान है।

पांचवे चरण में  51 सीटों में बीजेपी को 14 से 20 सीटों का अनुमान, सपा को 21-27 वहीं बसपा को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान 

यूपी की 262 सीटों के अनुमान अब तक सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही है। इसे 102-126 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं समाजवादी पार्टी 98-122 सीटों के अनुमान के साथ दूसरे नंबर पर है। बीएसपी 30-46 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।


चौथे चरण की 53 सीटों  के एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे आगे, 27-33 सीटें मिलने का अनुमान। एसपी 16-22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर, बीएसपी को 2-6 सीटें मिलने का दावा।

यूपी की 209 सीटों के अनुमान अब तक सामने आ चुके हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी सबसे आगे नजर आ रही है। इसे 82-100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा 75-93 सीटों के अनुमान के साथ दूसरे नंबर पर है। बीएसपी 28-40 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।

पहले चरण में बीजेपी के सबसे आगे रहने का दावा, जबकि सपा के दूसरे नंबर रहने का अनुमान है। पहले चरण में बीजेपी को 33 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, समाजवादी पार्टी को पहले फेज में 20-26 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के पहले चरण में बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर है। इसको 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है।

दूसरे चरण की 67 सीटों पर समाजवादी पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी को 37-43 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी है जिसको 15 से 21 सीटें इस चरण में मिलने का अनुमान है। वहीं बीएसपी को इस चरण में 7-11 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें हैं।

तीसरे फेज के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी सबसे आगे है। इसे 27-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं समाजवादी पार्टी इस चरण में दूसरे नंबर पर है, इसे 25-31 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीएसपी इस चरण में भी तीसरे नंबर पर है। इसे 9-13 सीटें मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed