फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live and updates of Lok Sabha Elections 2019 of 28th march 2019

28 मार्च 2019: चुनाव की बड़ी खबरें छूट गई हों तो यहां मिलेगा हर अपडेट

Thu, 28 Mar 2019 07:22 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 28 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
live and updates of Lok Sabha Elections 2019 of 28th march 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

28 मार्च का चुनाव अपडेट 

-उत्तर प्रदेश के धौरहरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जितिन प्रसाद को इसी सीट से लड़वाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पर प्रसाद ने कहा कि वो पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और जो भी कहा जाएगा, करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जितिन प्रसाद की भाजपा में शामिल होने की खबरें उड़ी थीं जिनका बाद में खुद जितिन ने खंडन कर दिया। कहा गया कि वो कांग्रेस आलाकमान के उस फैसले से नाखुश हैं जिसमें उन्हें राजनाथ के सामने लखनऊ लड़ने भेजा जा रहा है। बाद में वाकई उनकी टिकट धौरहरा से काट कर उन्हें लखनऊ से लड़ने की जिम्मेदारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


-जम्मू के अखनूर में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष में कड़े और बड़े फैसले लेने की हिम्मत नहीं है। कश्मीर के हाल के लिए कांग्रेस और पीडीपी जिम्मेदार हैं। आतंकी कितनी भी ताकत लगा लें, चौकीदार मजबूती से खड़ा है। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने लिखा, "नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे।" तेजप्रताप, दो सीटों से अपना उम्मीदवार खड़ा करने के लिए अड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने असम के जोरहाट में कहा कि दिन में तो कांग्रेस पार्टी के गोगोईजी और अजमल (एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल) आमने-सामने चुनाव लड़ते हैं मगर जब रात होती है तो दोनों के बीच ईलू-ईलू चालू हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर

-समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। मुरादाबाद से नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार, उन्नाव से पूजा पाल, झांसी से श्याम सुंदर यादव और कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाह को टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

-जया प्रदा पर विवादित बयान देने वाले सपा नेता फिरोज खान को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। जया प्रदा, रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनके सामने हैं सपा के आजम खान। पूरी खबर पढ़ें

-कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। नवरात्र के दौरान आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

-चुनाव आयोग में पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर सुनवाई के बाद, विवेक ओबेरॉय के वकील हितेश जैन ने कहा, "हमने कारण बताओ नोटिस का विस्तारपूर्वक जवाब दे दिया है। हमने बताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।" पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पीएम मोदी की रैली--
नरेंद्र मोदी: यहां के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किसने किया था? घोटाले किसने किए थे? बर्बादी कौन लाया था? उत्तराखंड के गांवों को सड़कों से वंचित रखने वाले कौन थे? क्या ऐसी कांग्रेस पार्टी को मौका मिलना चाहिए। ऐसे झूठे और वादाखिलाफी करने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? 11 अप्रैल को बटन दबाकर सजा देंगे क्या?। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने उत्तराखंड के कोने-कोने तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया था। लेकिन कांग्रेस ने मेरे तमाम प्रयासों में अड़ंगे लगाए थे। तब राज्य की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री का काम केवल दिल्ली कांग्रेस दरबार में हाजिरी लगाने का था। पढ़ें पूरी खबर

-आम आदमी पार्टी से निलंबित पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरिंदर, भगवंत मान की शिकायत के बाद चर्चा में आए थे। पढ़ें पूरी खबर

-पीएम मोदी की मेरठ रैली का वीडियो दिखाते हुए कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री को 'ड्रामा किंग' कहते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों का 20 हजार करोड़ रुपया बकाया है। अकेले मेरठ और आसपास के छह जिलों के किसानों का 10 हजार करोड़ बकाया है। सुरजेवाला ने कहा कि सब्सिडी वाली चीनी की खरीद बंद करना सरकार का खराब कदम रहा। प्रधानमंत्री ने 'न्याय' योजना का मजाक उड़ाकर गरीबों का मजाक उड़ाया है। क्या पीएम का तीन प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने वाले दलों को 'शराब' की संज्ञा देना शोभा देता है? ये पूरी प्रजातांत्रिक प्रणाली का मजाक उड़ाना है। 
दरअसल, पीएम ने कहा था कि सपा का , रालोद का रा और बसपा का मिलाकर 'सराब' बनती है। सेहत के लिए 'सराब' सही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

-मेरठ रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जिसे भी 2019 का जनादेश देखना हो वो इस जनसैलाब को देख सकता है। भारत मन बना चुका है। भारत के 130 करोड़ लोग मन बना चुके हैं। देश में फिर एक बार सरकार बनने जा रही है। ये भारत के सपने से जुड़ा चुनाव है। सबका बारी-बारी से हिसाब होगा। प्रधानमंत्री के भाषण की हर बात यहां पढ़ें

-बिहार में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस में रार खत्म हुई और महागठबंधन बन तो गया, लेकिन कुछ सीटों पर पेच अब भी फंसा हुआ है। मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल जैसी सीटें महागठबंधन के लिए सिरदर्द बनी हुई है। अगर राजद और कांग्रेस के बीच सुलह नहीं हुआ तो मुश्किलें खड़ी हो सकती है। आज पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस है, जहां उम्मीदवारों का एलान होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर


-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि वह(राहुल गांधी) अभी बच्चे हैं। कांग्रेस जहां राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी के समकक्ष महागठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार पेश करना चाह रही है, वहीं महागठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उन पर टिप्पणी कर कुछ अलग संदेश देना चाहा है। पढ़ें पूरी खबर

-
आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी है। गठबंधन पर अबतक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी का यह मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed