फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan sinha meets Rahul gandhi in delhi

शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की तारीख टली, राहुल गांधी से की अहम मुलाकात

Thu, 28 Mar 2019 04:36 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 28 Mar 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan sinha meets Rahul gandhi in delhi
शत्रुघ्न सिन्हा - राहुल गांधी की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना फिलहाल टल गया है। वह गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबर आ रही है कि वह 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं, तमाम कयासों के बीच आज सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, हमारी मुलाकात बेहद सार्थक रही, उन्होंने मेरी हौसला-अफजाई की। जिस तरह पार्टी ने मुझे सालों प्रताड़ित किया, जुल्मोंसितम का मैं शिकार रहा, जिस तरह मैंने इसका सामना किया, ये उन्हें सराहनीय और प्रशंसनीय लगा। इसलिए उनका आभार प्रकट करता हूं। वो देश के चहेते नेता हैं। नेहरू-गांधी परिवार का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उन्हें नेशन बिल्डर मानता हूं। मैंने सरकार की खराब नीतियों की आलोचना की इसलिए मुझे प्रताड़ित किया गया।  
विज्ञापन






सिन्हा ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं, नवरात्र के बाद अच्छी खबर मिलेगी। 
 
लोकेशन वही होगी...

इस मुलाकात से पहले सिन्हा ने कहा था- अभी मैं राहुल जी से मिलने जा रहा हूं। हमारी ओर से किसी भी तरह की देरी नहीं है, कोई गड़बड़ी नहीं है। पटना साहिब सीट को लेकर उन्होंने बताया कि मैं कई बार कह चुका हूं कि सिचुएशन कोई भी हो, लोकेशन वही होगी। 

इससे पहले आज कांग्रेस नेता आरके आनंद का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे के बाद सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की सीट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बस थोड़ी देर हो रही है। 


जानकारी थी कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इस बार भाजपा ने पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया है। चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस सीट से वह लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed