{"_id":"5efc41748ebc3e42f75bceca","slug":"little-girl-reaction-after-pouring-water-on-her-sleeping-dad-is-too-cute-to-handle-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची ने सोते हुए पिता के साथ किया 'पानी वाला' प्रैंक, अब वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बच्ची ने सोते हुए पिता के साथ किया 'पानी वाला' प्रैंक, अब वीडियो हुआ वायरल
Wed, 01 Jul 2020 01:25 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
बच्ची ने सोते हुए पिता पर डाला पानी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आपको कई वीडियो मिल जाएंगे, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ले आएंगे। वहीं, कुछ ऐसे भी वीडियो मिलेंगे, जो आपको भावुक कर देंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी वीडियो हैं, जो आपको खुलकर हंसने पर मजबूर कर देंगे। एक पिता और उसकी बेटी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो को पहले इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, इसके बाद इसे ट्विटर पर ट्वीट किया गया। हालांकि, यह वीडियो अब हर तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। वास्तव में, ट्विटर पर इस वीडियो को 40 लाख लोगों द्वारा देखा गया, जहां लोग इस वीडियो को देखते हुए लोट-पोट हो गए।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by 💕HEAD Maajay (@maajay__) on
विज्ञापन
दरअसल, इस वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने सोते हुए पिता पर गिलास से पानी डाल रही है। हालांकि, लड़की ने इस बेहद मनमोहक शरारत को करने के बाद जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, इसे देखकर लोग हैरान है।
यह भी पढ़ें: पत्तियों तक पहुंचने के लिए बकरी ने लगाया जुगाड़, अब वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, पिता बच्ची की प्यारी मुस्कान देखने के बाद उस पर गुस्सा नहीं कर पाया। एक यूजर ने लिखा, बच्ची की हंसी प्रसन्न करने वाली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, बच्ची कितनी क्यूट (प्यारी) है।