फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   like india-china super power country do not fight for piece of land

300 मीटर जमीन के लिए भारत-चीन जैसे परमाणु देश नहीं करते जंग

Tue, 22 Aug 2017 09:02 AM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Aug 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
like india-china super power country do not fight for piece of land
Indo-China

भारत के पास इसकी उम्मीद जिंदा है कि चीन के साथ डोकलाम के गतिरोध को लेकर कोई युद्ध नहीं होगा। भारतीय विदेश सेवा के उच्चपदस्थ सूत्र के अनुसार जमीन पर 300 मीटर पीछे हटने के लिए दो देश युद्ध नहीं लड़ते।

विज्ञापन


सूत्र का कहना है कि विवाद के निबटारे और गतिरोध को खत्मक करने की पहल जारी है। कूटनीतिक चैनल का इस्तेमाल किया जा रहा है और जल्द ही समस्या के समाधान की उम्मीद है। हालांकि हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सैन्य बलो ने चीन की तैयारियों के बाबत हर चुनौती से निबटने की सक्षमता तेज कर दी है।
विज्ञापन


राजनयिक सूत्रों के मुताबिक जून से लेकर अबतक चीन और भारत के बीच में डोकलाम गतिरोध को दूर करने के कई दौर के प्रयास हुए हैं। इस दौरान चीन ने कई बार युद्ध की धमकी दी है, लेकिन इन सबके बावजूद भारत और चीन के रिश्ते हैं। दोनों देश इसका सम्मान भी करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध जैसी संभावना के बारे में पूछे जाने पर सूत्र का कहना है कि  भारत डोकलाम से अपनी फौज को हटाने के लिए तैयार है। बशर्ते चीन अपनी सेना को पीछे लै जाने की गारंटी दे दे। रहा सवाल युद्ध का तो भारत और चीन जैसे संयम वाले देश 300 मीटर जमीन के टुकड़े को लेकर युद्ध नहीं कर सकते।

क्यों नहीं है युद्ध की संभावना

like india-china super power country do not fight for piece of land
india-china

रक्षा मामलों के जानकार मेजर जनरल(रिटा.) अशोक मेहता का कहना है कि भारत और चीन के बीच में डोकलाम के मुद्दे पर युद्ध नहीं होगा। स्थानीय स्तर का संघर्ष जरूर हो सकता है। लेकिन राजनयिक स्तर के सूत्रों का कहना है कि स्थानीय स्तर के संघर्ष की भी संभावना कम है।

क्योंकि भारत और चीन इसके बाद का अर्थ समझते हैं। भारत और चीन दोनों बड़ी सैन्य शक्ति वाले देश हैं। दोनों देशों के पास पैदल सेना, नौसेना, वायुसेना की मजबूत ताकत है। घातक हथियारों का जखीरा है और परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं।

दोनों देशों के सामरिक रणनीतिकारों को इसका ठीक-ठीक अंदाजा है कि युद्ध की दशा में नफा-नुकसान का स्तर क्या होगा।

भारत ने बढ़ाया ब्रिक्स का दबाव

like india-china super power country do not fight for piece of land
india-china

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शरीक होने को लेकर अभी वह कुछ नहीं सकते। रवीश कुमार की इस अनभिज्ञता के माने हैं। इस बार का ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन चीन के श्योमोन शहर में हो रहा है।

रूस की पहल पर भारत, चीन और ब्राजील एक मंच के नीचे आए थे। बाद में इसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हुआ। ऐसे में चीन और रूस दोनों के लिए ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन, आपसी सहयोग के खास माने हैं।

रूस और चीन कभी नहीं चाहेंगे कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सहएकता खतरे में पड़े। माना यह जा रहा है कि चीन पर दबाव और रूस पर चीन को डोकलाम गतिरोध में न्यायपूर्ण कदम उठाने के लिए भारत ब्रिक्स में न शरीक होने का प्रस्ताव भेजकर दबाव बना सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

बताते चलें कि डोपसांग(लद्दाख) में 2013 में चीनी घुसपैठ और सैनिकों के टिक जाने के बाद भारत ने इस तरह की कूटनीति का प्रयोग किया था। चीन के शिखर नेता को कुछ दिन बाद भारत दौरे पर आना था।

जबकि चीन के सैनिक डोपसांग में डटे हुए थे। ऐसे में भारत को कहना पड़ा था कि ऐसी दशा में चीन के शिखर नेता का भारत दौरा मुनासिब नहीं होगा। इसके बाद मामले का हल निकल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed