फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lieutenant Governor Kiran Bedi called the letter of Chief Minister of Puducherry "extremely rude"

उपराज्यपाल किरण बेदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के पत्र को 'बेहद अशिष्ट' बताया

Mon, 13 Aug 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Governor Kiran Bedi called the letter of Chief Minister of Puducherry "extremely rude"
1पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र को ‘बेहद अशिष्ट’ बताया। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाया था कि वह आधिकारिक जानकारियों का ‘खुलासा’ सोशल मीडिया पर करती हैं।

विज्ञापन


बेदी ने संवाददाताओं को भेजे गए अपने वाट्सएप्प संदेश में कहा कि नारायणसामी ने जो पत्र मीडिया में जारी किए हैं, अगर यह वही पत्र है जो उन्होंने उप राज्यपाल को लिखा था तो मैं यह सूचित करना चाहती हूं कि यह मूल पत्र मुख्यमंत्री को वापस भेज दिया गया है क्योंकि इसे किसी संवैधानिक पद पर बैठे शख्स को लिखा गया अशिष्ट पत्र माना गया है। 
विज्ञापन


बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी कई ‘अशिष्ट’ पत्र लिखे हैं और अब तो इस तरह का पत्र लिखना एक अभ्यास ही बन गया है। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूं कि मुख्यमंत्री यह महसूस करेंगे कि इस तरह का पत्र मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों की शोभा नहीं बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणसामी द्वारा 10 अगस्त को बेदी को लिखे गए पत्र में कहा गया था, ' बेदी को बिना संबंधित मंत्री के अधिकारियों को आदेश जारी करने का कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed