फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lieutenant General A.K. Bhatt said there are less militants in North as compared to South Kashmir

जम्मू-कश्मीर में हालात बेहतर, घाटी में बचे हैं केवल 250-275 आतंकी : सेना

Sun, 24 Jun 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर Updated Sun, 24 Jun 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant General A.K. Bhatt said there are less militants in North as compared to South Kashmir
फाइल फोटो

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर हेडक्वार्टर के 15 कॉर्प्स में तैनात लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट का कहना है कि उत्तर कश्मीर की तुलना में दक्षिण कश्मीर में आंतकियों की संख्या कम है। उन्होंने कहा, 'उत्तर की तुलना में दक्षिण कश्मीर में आंतकियों की संख्या कम है। वहां का वातावरण भी काफी बेहतर है। घाटी में इस समय 250-275 आंतकी मौजूद हैं।'

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल ऐके भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान के लॉन्चिंग पैड से करीब 200 आतंकी घुसपैठ की कोशिश में है। सुरक्षा बलों को इसके लिए मुस्तैद कर दिया गया है। भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिए जम्मू-कश्मीर में दुष्प्रचार की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन और तेज होगा। इसके लिए सुरक्षा बलों ने हिट लिस्ट तैयार की है। इसमें 21 आतंकी शामिल हैं। लिस्ट में हिजबुल मुजाहिदीन के 11, लश्कर के सात, जैश के दो और अंसार गजावत-उल-हिंद का आतंकी जाकिर मूसा शामिल है। लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकी भी लिस्ट में है। लिस्ट में 22 आतंकी थे, जिनमें आईएस का जेके प्रमुख दाऊद शुक्रवार को मुठभेड़ में मारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट (आईएस) की भारतीय शाखा अंसार गजावत उल हिंद का कश्मीर कमांडर जाकिर राशिद भट उर्फ  जाकिर मूसा सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में है। वह त्राल का रहने वाला है। ए डबल प्लस कैटगरी का यह आतंकी 2013 से सक्रिय है। इस्लामिक स्टेट ने 2017 में अपनी वेबसाइट पर कहा था कि अंसार गजावत-उल-हिंद का नेतृत्व कश्मीरी आतंकवादियों का कमांडर जाकिर मूसा कर रहा है।
 हिजबुल आतंकियों में अनंतनाग के कोकरनाग का मोहम्मद अशरफ  खान उर्फ अशरफ मौलवी (कैटगरी ए प्लस), कुलगाम के हवूरा का अल्ताफ  अहमद डार उर्फ अल्ताफ काचरू (ए डबल प्लस), कुलगाम के कोईमुह का मोहम्मद अब्बाश शेख (ए प्लस), कुलगाम के सच का उमर मजीद गनेई (ए डबल प्लस), पुलवामा का जिला कमांडर सैफुल्लाह मीर (ए ), शोपियां के सुगन का जीनत-उल-इस्लाम (ए डबल प्लस), अवंतीपोरा का हिज्ब का ऑपरेशनल कमांडर रियाज अहमद नायकू (ए डबल प्लस), अवंतीपोरा का लतीफ  अहमद डार उर्फ हारून (ए), त्राल का उमर फैयाज लोन (ए), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का रिसर्च स्कॉलर रहा कुपवाड़ा का मन्नान वानी (बी) और अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ सेहरई का बेटा जुनैद अहमद सेहरई (बी) शामिल है।

लश्कर आतंकियों में पाकिस्तानी आतंकी अबु मुस्लिम (ए प्लस), अबु जरगाम उर्फ मोहम्मद भाई (ए प्लस) व मोहम्मद नवीद जट (ए प्लस), अनंतनाग के बिजबिहाड़ा का आजाद अहमद मलिक उर्फ दादा (ए), कुलगाम के टेंगपोरा का शकूर अहमद डार (ए प्लस), पुलवामा का रियाज अहमद डार (ए) और शोपियां के चक चोलान का मुश्ताक अहमद मीर (ए प्लस) शामिल है। सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में जैश के दो आतंकी हैं। इनमें पुलवामा के करीमाबाद का जाहिद अहमद वानी और अवंतीपोरा का मुदासिर अहमद खान है।


इससे पहले खबर आई थी कि घाटी में बचे हुए आतंकियों का सफाया करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ को एनएसजी कमांडो से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह कमांडो सघन आबादी वाले क्षेत्रों में आतंकियों से मुकाबले करने के लिए सुरक्षाबलों को प्रशिक्षण देंगे। जिससे कि वह आतंकवादियों से सीधा लोहा ले सकें। प्रशिक्षण में श्रीनगर हवाईअड्डे पर एंटी हाइजैक ऑपरेशन की निगरानी करना, आतंकी हमले के दौरान हर स्थिति से निपटना और आतंकवाद निरोधी स्किल के गुर सिखाना शामिल होगा।

अब तक आतंकियों से रुम-टू-रुम कमरे में लड़ाई होने पर सुरक्षाबलों के लिए यह परिस्थिति करो या मरो वाली हो जाती है। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए एनएसजी जवान सुरक्षाबलों को गुर सिखाने का काम करेगी। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत घाटी के 600 आतंकियों का साफाया किया जा चुका है। जिसके बाद कम ही आतंकी बचे हैं। इन्हें भी जल्द से जल्द ढेर करने की योजना बनाई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed