फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Let's wait till January 3, says Anurag Thakur

लोढ़ा कमेटी vs बीसीसीआईः अनुराग ठाकुर बोले - तीन जनवरी तक कीजिए इंतजार

Fri, 23 Dec 2016 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Let's wait till January 3, says Anurag Thakur
फाइलः अनुराग ठाकुर - फोटो : Getty Images
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने माना है कि बोर्ड का मौजूदा संकट क्रिकेटरों के हित में नहीं है, लेकिन संस्था को तीन जनवरी तक सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने प्रो कुश्ती लीग के लिए आयोजित एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम जानते हैं कि मौजूदा हालात क्रिकेटरों के सर्वश्रेष्ठ हित में नहीं हैं, लेकिन यह मामला अभी अदालत में हैं। हम परेशानी में हैं और हमें तीन जनवरी तक इंतजार करने की जरूरत है। वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिस आर एम लोढ़ा समिति की बीसीसीआई में प्रशासनिक सुधारों की सिफारिश का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें बोर्ड अभी तक लागू नहीं कर सका है। 
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व क्रिकेटरों की बीसीसीआई प्रशासन की आलोचना पर कहा कि बीसीसीआई ने सरकार से एक भी पैसा लिए बिना अपना खुद का ढांचा बनाया है। फिर भी कुछ पूर्व क्रिकेटर (सारे पूर्व क्रिकेटर नहीं) हमारे खिलाफ बोलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि बीसीसीआई एक लाख गांव पंचायत के लिए एक लाख कोच क्यों नहीं रख सकता, तो उन्होंने कहा कि हमारे पास काफी धन है लेकिन हम इसे खर्च नहीं कर पा रहे हैं। हमें इसके लिए अनुमति की जरूरत है। वह सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उसने बोर्ड के फंड के लेनदेन पर रोक लगाई हुई है।

बीसीसीआई के बिना विश्व क्रिकेट का गुजारा नहीं  
ठाकुर ने कार्यकारी ग्रुप में बीसीसीआई को शामिल नहीं करने पर आईसीसी के बारे में कहा कि मैं बैठक में था और प्रत्येक सदस्य को लगता था कि विश्व क्रिकेट को मजबूत करने के लिए बीसीसीआई की जरूरत है। अगर कोई यह सोचता है कि वे बीसीसीआई के बिना काम कर सकता है, तो उन्हें जानना चाहिए कि विश्व क्रिकेट को बीसीसीआई की जरूरत है। 


उन्होंने विराट कोहली की आईसीसी की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में अनदेखी पर कहा कि आईसीसी को इस मामले में देखना चाहिए कि भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है, लेकिन मैं खुश हूं कि अश्विन को वर्ष का श्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed