{"_id":"5c4ae9dabdec22653c2d11ef","slug":"leave-priyanka-gandhi-the-bjp-will-worry-some-months-have-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी को छोड़कर भाजपा अपनी चिंता करे, कुछ महीने बचे हैं : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी को छोड़कर भाजपा अपनी चिंता करे, कुछ महीने बचे हैं : कांग्रेस
Fri, 25 Jan 2019 04:41 PM IST
टीम डिजिटल
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
Published by: टीम डिजिटल
Updated Fri, 25 Jan 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
आनंद शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाए जाने के बाद भाजपा खेमा लगातार कुछ न कुछ प्रतिक्रिया दे रहा है। वह ऐसा क्यों कर रहा है। प्रियंका तो पहले से ही कांग्रेस में है, उनकी चार पीढ़ियों ने देश और पार्टी के लिए कुर्बानी दी है। ये कांग्रेस पार्टी का अंदरुनी मामला है। अब इस पर भाजपा क्यों बौखलाई हुई है। आए दिन कोई न कोई बयान दाग दिया जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के नेता आनंद शर्मा यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की छोड़ो भाजपा अपनी चिंता करे, अब कुछ ही महीने बचे हैं। दरअसल, प्रियंका गांधी की राजनीति में सक्रिय भूमिका को लेकर भाजपा की ओर से लगातार कोई न कोई बयान आ रहा है। कोई इसे राहुल गांधी का फेल होना बता रहा है तो कोई प्रियंका गांधी की सुंदरता को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहा है।आनंद शर्मा के मुताबिक, भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि उनमें प्रियंका को लेकर बौखलाहट है, परेशानी है और एक डर भी है।
विज्ञापन
अगर कोई नेता प्रियंका के मामले में घटिया टिप्पणी करता है तो उसका जवाब मोदी-शाह को देना चाहिए। इन नेताओं को सार्वजनिक तौर पर बताना चाहिए कि क्या वे ऐसी घटिया टिप्पणियों का अनुमोदन करते हैं। राहुल गांधी राजनीति में आए तब भी इन्हें परेशानी हुई। कई माह तक ये परेशान रहे हैं। कांग्रेस नेता की सलाह: अपना घर संभालो, दल संभालो..लोग इंतजार में हैं। शर्मा ने मोदी-शाह को सलाह दी है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से परेशान न हों।
विज्ञापन
अब वक्त आ गया है कि वे अपना घर संभालें, अपना दल संभालें, लोग इंतजार में बैठे हैं। तीन राज्यों की हार के बाद मोदी को यह समझना चाहिए अब उनकी विदाई के ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए आरक्षण का नया सपना दिखा दिया गया। भाजपा की इस चाल से युवा अच्छी तरह वाकिफ है। वे जानते हैं कि जब नौकरी है ही नहीं तो फिर आरक्षण का क्या फायदा। रोजगार निरंतर खत्म हो रहा है। सरकार पांच साल में रोजगार पर श्वेत पत्र जारी कर दे तो उसकी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।