केजरीवाल की गिरफ्तारी: 'सबका हिसाब होता है', बोलीं प्रणब की बेटी; थरूर की SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपील
Arvind Kejriwal Arrest: शर्मिष्ठा ने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ ढेर सारे सबूत होने के बावजूद एक भी सबूत जनता के सामने पेश नहीं किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जो दूसरों पर आरोप लगा रहे थे, वही अब अपने कर्मों का परिणाम भुगत रहे हैं।
विस्तार
शर्मिष्ठा ने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ ढेर सारे सबूत होने के बावजूद एक भी सबूत जनता के सामने पेश नहीं किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, "सबका हिसाब होता है।" उन्होंने आगे कहा, "जो दूसरों पर आरोप लगा रहे थे, वही अब अपने कर्मों का परिणाम भुगत रहे हैं।"
दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा, "गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। भ्रष्टाचार के तार अरविंद केजरीवाल से जुड़े थे। मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और अरविंद केजरीवाल की राजनीति तिहाड़ जेल में खत्म होगी। इनके द्वारा फैलाए शराब के जाल के खिलाफ न्याय करने का समय आ गया है।"
#WATCH | Delhi: On the arrest of Delhi CM Arvind Kejriwal by the ED, Delhi BJP Vice President Kapil Mishra says, "The arrest was ensured... The connections of corruption lead to Arvind Kejriwal's home. The politics of Manish Sisodia, Satyender Jain and Arvind Kejriwal will end in… pic.twitter.com/dWgEejRuKR
— ANI (@ANI) March 22, 2024
इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार को घेरा और लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "इंडी गठबंधन तय करेगा कि क्या करना है। मैंने शुरू से ही कहा है कि इनसब के खिलाफ गठबधन को एकसाथ आना होगा। ये कोई केस ही नहीं है। पूरा मामला गवाहों के बयानों पर आधारित है। यहां को सबूत ही नहीं है। यह लोकतंत्र का मजाक है।"
#WATCH | Delhi: On ED arrest of Delhi CM Arvind Kejriwal, Rajya Sabha MP and Senior advocate Kapil Sibal says, "INDIA Alliance has to decide what to do. I have been saying since the beginning that the alliance has to come together against all of this... This is a zero case... The… pic.twitter.com/YaNWHKgZ8H
— ANI (@ANI) March 22, 2024
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करता हूं कि जो कुछ भी हो रहा है उसका स्वतः संज्ञान लें। जो कुछ भी हो रहा है, वह लोकतंत्र का उल्लंघन है। अदालत को चुनावों पर प्रभाव डालने वाले चीजों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है। यह सभी भारतीय नागरिकों के अधिकार का उल्लंघन है। सुबह के 11 बजे राज भवन तक मार्च होगा।"
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: On ED arrest of Delhi CM Arvind Kejriwal, Congress MP Shashi Tharoor says, "I call upon Supreme Court to take Suo Moto cognizance on what has happened... What has happened is violative of the spirit of democracy... The court has every right to… pic.twitter.com/zr7ghZlhqf
— ANI (@ANI) March 22, 2024