ईडी की बड़ी कार्रवाई: केरल-तमिलनाडु के 11 ठिकानों पर रेड, सहकारी समिति के प्रमोटर पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
ईडी ने केरल और तमिलनाडु में सहकारी समिति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। चेयरमैन पर जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये निजी इस्तेमाल करने का आरोप है।
विस्तार
कितने ठिकानों पर मारे छापे?
अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी के कोच्चि कार्यालय ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत इन दो राज्यों में कुल 11 ठिकानों पर तलाशी ली।
क्या आरोप है?
आरोप है कि प्रेमकुमार ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए, आम जमाकर्ताओं से जुटाई गई सोसाइटी की करोड़ों रुपये की रकम को अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने निजी कार्यों के लिए किया।
ईडी का दावा है कि प्रेमकुमार ने सोसाइटी को कोई पैसा मिले बिना ही, सोसाइटी की 'रागम थिएटर' संपत्ति को गिरवी रख दिया और कांचीपुरम में अपनी पत्नी के नाम पर लगभग 500 एकड़ जमीन हासिल कर ली।
ओडिशा और बंगाल में ईडी की छापेमारी, 120 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित निवेश धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला करीब 120 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें आम लोगों को निवेश के नाम पर ठगा गया। अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की जांच ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से दर्ज एफआईआर पर आधारित है। आरोप है कि काल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज के नाम से संचालित योजना में लोगों को शेयर बाजार और ट्रेडिंग में पैसा लगाने का झांसा दिया गया। निवेशकों को हर महीने 3.5 से 7 प्रतिशत तक निश्चित रिटर्न देने का वादा किया गया था। ईडी के अनुसार, योजना के प्रमोटरों ने जनता से करीब 120 करोड़ रुपये जुटाए। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई कार्रवाई में कंपनी और उसके निदेशक अमित मंडल के ठिकाने भी शामिल हैं। मंडल को ओडिशा ईओडब्ल्यू ने जनवरी में गिरफ्तार किया था।