फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders like Rahul Gandhi are required in Goa and India said Goa BJP MLA

भाजपा विधायक ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- उनके जैसे नेता की देश को जरूरत

Wed, 30 Jan 2019 12:38 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 30 Jan 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Leaders like Rahul Gandhi are required in Goa and India said Goa BJP MLA
Rahul Gandhi

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और डिप्टी स्पीकर मिशेल लोबो ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरीफ की है। वह राहुल द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का हलाचाल पूछने से भी काफी प्रभावित हुए हैं। लोबो ने राहुल की सादगी और विनम्रता को लेकर कहा है कि उनकी तारीफ देशभर और गोवा के लोगों को करनी चाहिए। 


loader



लोबो ने कहा, "राहुल गांधी अस्वस्थ चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की तबीयत का हाल जानने के लिए विशेष दौरे पर आए। उनकी सादगी और विनम्रता की गोवावासियों और भारतीयों द्वारा सराहना की जानी चाहिए। वह बेहद सिपंल व्यक्ति हैं और उनके जैसे नेता की गोवा और भारत को जरूरत है।"
 


लोबो ने कहा, "राहुल गांधी अपने निजी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से मिलने विधानसभा आए। उन्होंने उनकी तबीयत के बारे में पूछा और जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।"

बता दें राहुल गांधी ने मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से गोवा विधानसभा में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की थी। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान राहुल ने परिकर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 63 वर्षीय परिकर अग्न्याशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आज गोवा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। यह मेरी निजी यात्रा थी।'

दूसरी और गोवा में भाजपा मंत्री ने राहुल पर निशाना साधा है। गोवा के मंत्री मोविन गोदिन्हो ने राहुल गांधी के नई डील वाले बयान पर कहा है, "अगर आप किसी की तबीयत के बारे में जानने आते हैं, तो ये वहीं तक सीमित रहना चाहिए, राजनीति नहीं खेलनी चाहिए, अगर बड़े नेता ऐसा करने लगेंगे तो ये गलत है।" बता दें राहुल ने कहा था कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने उनसे कहा है कि उनका नई डील से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed