फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LDF rejects opposition charge on brewery unit approval as baseless news in hindi

Kerala: LDF ने शराब यूनिट की मंजूरी पर विपक्ष के आरोप को बताया निराधार, कहा- सरकार नियमों का पालन करती है

Sat, 18 Jan 2025 06:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 18 Jan 2025 06:35 PM IST
सार

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने विजयन सरकार पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में फंसी एक कंपनी को शराब की यूनिट शुरू करने की अनुमति देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
LDF rejects opposition charge on brewery unit approval as baseless news in hindi
टीपी रामाकृष्णन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ ने शनिवार को विपक्षी यूडीएफ पर पलक्कड़ शराब बनाने की यूनिट स्थापित करने की हालिया मंजूरी पर अनावश्यक विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। एलडीएफ संयोजक टीपी रामाकृष्णन ने बताया कि वामपंथ सरकार ऐसे मामलों में नियमों और मानदंडों का पालन करती है। 
विज्ञापन


विपक्ष के आरोपों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रामाकृष्णन ने बताया कि वे सरकार द्वारा लिए गए नवीनतम निर्णय से अनभिज्ञ थे। उन्होंने आगे कहा कि पिनरई विजयन की सरकार में उत्पाद शुल्क मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान शराब बनाने की यूनिटकी मंजूरी के संबंध में एक स्पष्ट नीति बनाई गई थी। 
विज्ञापन


रामाकृष्णन ने कहा, "इस मामले में यूडीएफ के आरोप निराधार हैं। चाहे शराब बनाने की यूनिट या अन्य संस्थान हों, सरकार सख्ती से कानून के अनुसार काम करती है।" उन्होंने बताया कि सरकार के पास ऐसे मामलों के लिए एक सामान्य नीति है। राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को ओएसिस कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड को मौजूदा दिशानिर्देशों और शर्तों के अनुपालन के अधीन कांचीकोड, पलक्कड़ में प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी। हालांकि. कांग्रेस ने इस निर्णय की आलोचना की। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने विजयन सरकार पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में फंसी एक कंपनी को शराब की यूनिट शुरू करने की अनुमति देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट राज्य की नई शराब नीति का उल्लंघन करती है। आरोप लगाते हुए सतीसन ने कहा, "कंपनी ने दो साल पहले एक कॉलेज स्थापित करने के लिए पलक्कड़ में जमीन खरीदी थी। उसके मालिक को घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।" इसके साथ ही सतीसन ने पूछा कि सरकार ने कंपनी के साथ गुप्त चर्चा क्यों की? जबकि दूसरों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed