फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LDF GOVERNMENT comes out with Real Kerala Story ad on second anniversary day

LDF: द केरल स्टोरी फिल्म के जवाब में विजयन सरकार लाई 'द रियल केरल स्टोरी', विज्ञापन जारी, जानें इसमें क्या

Sat, 20 May 2023 01:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिर्वनन्तपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिर्वनन्तपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 May 2023 01:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विज्ञापन जारी करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय को अपनाकर उनकी सरकार समावेशी विकास को बढ़ावा देती है, जो सभी को सशक्त बनाता है।

विज्ञापन
LDF GOVERNMENT comes out with Real Kerala Story ad on second anniversary day
एलडीएफ ने विवादित विज्ञापन जारी किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जबसे रिलीज हुई है, लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में लगा था कि अब मामला शांत हो रहा है कि केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार ने कुछ ऐसा कर दिया कि एक बार फिर ये फिल्म चर्चा में आ गई। दरअसल, शनिवार को एलडीएफ ने एक विवादित विज्ञापन जारी किया, जिसमें कहा गया है कि राज्य अपने शासन के तहत सामाजिक सद्भाव और प्रगतिशील मूल्यों की ‘द रियल केरल स्टोरी’ का जश्न मना रहा है। गौरतलब है, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार को सत्ता में रहते हुए दो साल हो गए हैं। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विज्ञापन जारी करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय को अपनाकर उनकी सरकार समावेशी विकास को बढ़ावा देती है, जो सभी को सशक्त बनाता है। वहीं उन्होंने ट्वीट किया कि केरल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर हम रियल केरल स्टोरी का जश्न मना रहे हैं, जहां सपने देखे व पूरे किए जाते हैं। वहीं लोगों में मानवता भी देखी जाती है। बता दें, हाल ही में देशभर में रिलीज हुई इस हिंदी फिल्म पर केरल को गलत तरीके से दर्शाने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन में सीएम विजयन की तस्वीर के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के साथ-साथ किसानों, स्वास्थ्यकर्मियों, ट्रांसजेंडरों आदि की तस्वीर भी दिखाई गई है। वहीं, विज्ञापन में यह भी दावा किया कि करुणा और सामाजिक न्याय वामपंथी सरकार की नीतियों को संचालित करते हैं, जो हाशिए के समुदायों को सशक्त बनाती हैं और सभी के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बीच, विजयन सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, विपक्ष ने वाम सरकार के तहत कथित कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed