सुशांत के पिता के वकील ने पूछा, मुंबई पुलिस ने क्यों दी रिया को शवगृह जाने की अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने अभिनेता की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती के शवगृह जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह की जब मौत हुई तब उनका रिया से कोई संबंध नहीं था। ऐसे में रिया का शवगृह जाना शक पैदा करता है।
अभिनेता के पिता के वकील ने इसे लेकर मुंबई पुलिस पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस को इस बात का जवाब देना होगा कि उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले रिया चक्रवर्ती को शवगृह में प्रवेश करने की अनुमति कैसे दी।' उन्होंने कहा कि सबूतों से छेड़छाड़ की संभावना है।
#Rhea going to mortuary is very suspicious as she had no relationship with Sushant Singh on day of his death. Mumbai police will have to answer how did they allow her to enter before postmortem. There's possibility of tampering with evidence:Lawyer of #SushantSinghRajput's father pic.twitter.com/i7WsQ08B04
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 21, 2020
सिंह ने कहा है कि पूछताछ के लिए रिया को हिरासत में लिया जा सकता है। बता दें कि पिछले महीने केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया था और उसके पैसे भी हड़पने की कोशिश की थी।
वहीं सीबीआई की ओर से 15 सदस्यीय टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची थी और आज सुबह से सीबीआई की टीम एक्शन मोड में है। जांच टीम ने इस केस से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस कड़ी में सीबीआई ने सबसे पहले दिवंगत अभिनेता के बावर्ची नीरज से पूछताछ की।
नीरज वही हैं जिन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे जूस मांगा था। वह जूस लेकर सुशांत को देने गए थे। जिसके बाद अभिनेता ने दरवाजा बंद कर लिया था। उनकी आखिरी बार बात यही हुई थी। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस ने भी जांच के दौरान नीरज से पूछताछ की थी।