{"_id":"5ff479cf8ebc3e333a55462a","slug":"lawyer-of-anjali-damania-claimed-ed-asked-her-for-documents-in-eknath-khadse-land-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजलि दमानिया के वकील का दावा, एकनाथ खड़से जमीन मामले में ईडी ने मांगे दस्तावेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंजलि दमानिया के वकील का दावा, एकनाथ खड़से जमीन मामले में ईडी ने मांगे दस्तावेज
Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
अंजलि दमानिया
- फोटो : twitter.com/anjali_damania
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एकनाथ खड़से के खिलाफ भोसारी स्थित एक जमीन के मामले में भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अंजलि दमानिया का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने मंगलवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे कुछ दस्तावेज मांगे हैं। ईडी ने हाल ही में पूर्व भाजपा नेता खड़से को मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन खराब सेहत और कोरोना वायरस संक्रमण का संदेह जताए जाने के बाद उन्हें पेश होने के लिए और वक्त दिया गया।
विज्ञापन
दमानिया के वकील असीम सरोदे ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने कुछ दिन पहले उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हमसे मदद मांगी है और भोसारी जमीन सौदे से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं जिसमें मेरी मुवक्किल अंजलि दमानिया ने 2016 में खड़से के खिलाफ शिकायत की थी।’’ सरोदे ने कहा कि दमानिया ने महाराष्ट्र पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा खड़से को मिली क्लीन चिट का विरोध करते हुए 2018 में पुणे की सत्र अदालत में हस्तक्षेप आवेदन भी दाखिल किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह ईडी अधिकारियों के परिचय का सत्यापन करने के बाद उन्हें दस्तावेजों की प्रतियां सौंपेंगे। सरोदे ने कहा, ‘ये दस्तावेज अदालत के पास भी हैं लेकिन अदालत से दस्तावेज हासिल करने में समय लग सकता है, इसलिए ईडी अधिकारियों ने मुझसे अनुरोध किया।’ वकील ने कहा कि ईडी के अधिकारी मंगलवार शाम को उनके कार्यालय आ सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे एकनाथ खड़से को पुणे के भोसारी औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी जमीन की खरीद उनकी पत्नी और दामाद द्वारा किए जाने में पद का दुरुपयोग करने के आरोपों के बाद 2016 में मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। एकनाथ खड़से अपने इस्तीफे के बाद लंबे समय तक पार्टी नेतृत्व से नाराज रहे थे क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि उन्हें पाक साफ करार दे दिया गया था, जबकि भाजपा ने उन्हें फिर भी दरकिनार कर दिया।