{"_id":"64a054f4c78d92b523010443","slug":"lawyer-demands-court-to-take-some-more-tweets-of-rahul-gandhi-on-record-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: वकील ने कोर्ट से राहुल गांधी के कुछ और ट्वीट रिकॉर्ड में लेने की मांग की, RSS से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: वकील ने कोर्ट से राहुल गांधी के कुछ और ट्वीट रिकॉर्ड में लेने की मांग की, RSS से जुड़ा है मामला
Sat, 01 Jul 2023 10:01 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:01 PM IST
सार
आरएसएस पर टिप्पणी में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में शिकायतकर्ता के वकील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुछ और ट्वीट्स को रिकॉर्ड में लेने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरएसएस पर टिप्पणी में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में शिकायतकर्ता के वकील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुछ और ट्वीट्स को रिकॉर्ड में लेने की मांग की। शिकायतकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी पर आरएसएस को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़कर संगठन को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अपनी याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राजेश कुंटे के वकील नंदू फड़के ने कहा कि उन्होंने पिछली सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सबूत के रूप में गांधी के कुछ ट्वीट्स से संबंधित दस्तावेज भिवंडी अदालत में दाखिल किए थे और शनिवार को मामले में उनकी स्वीकृति की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक स्थानीय कार्यकर्ता कुंटे ने 2014 में एक रैली में आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने वाले अपने बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एक निजी शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने दलील दी कि कथित घटना के नौ साल बाद यह डाटा दाखिल किया जा रहा है जो जानबूझकर एक रणनीति के तहत किया जा रहा है। उन्होंने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि ट्वीट को रिकॉर्ड में नहीं लिया जाना चाहिए।
वकील अय्यर ने कहा कि भिवंडी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एलसी वाडिकर ने दोनों वकीलों को सुना और मामले को 15 जुलाई के लिए आदेश के लिए तय किया। वकीलों ने कहा कि मामले में सुनवाई 5 अगस्त से जारी रहेगी। राहुल गांधी को हाल ही में मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद एक सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।