{"_id":"5d28b8658ebc3e6cd3275a3f","slug":"lawsuit-against-former-chief-minister-of-arunachal-pradesh-nabam-tuki","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल के पूर्व सीएम नबाम पर मुकदमा दर्ज, टेंडर नियमों के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल के पूर्व सीएम नबाम पर मुकदमा दर्ज, टेंडर नियमों के उल्लंघन का आरोप
Fri, 12 Jul 2019 10:12 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
अरुणाचल के पूर्व सीएम नबाम तुकी
- फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नबाम पर मंत्री रहते 2003 में अपने भाई को सरकारी परियोजनाओं का ठेका देने में अनियमितता बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई का आरोप है कि नबाम ने अपने भाई और तत्कालीन नागरिक आपूर्ति के निदेशक नबाम टंगम के अलावा यूनाइटेड कमर्शियल बैंक के तत्कालीन चीफ मैनेजर सोहराब अली हजारिका को 3.20 करोड़ रुपये का सरकारी ठेके देने में टेंडर नियमों का उल्लंघन किया था। 2003 में नबाम अरुणाचल के उपभोक्ता मामलों और नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।
विज्ञापन