फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Law and order stalled in Kerala: Union minister Rai reached Kochi after BJP leaders murder, charges against Vijayan government

केरल में कानून व्यवस्था ठप: भाजपा नेता की हत्या के बाद कोच्चि पहुंचे केंद्रीय मंत्री राय, विजयन सरकार पर आरोप

Mon, 20 Dec 2021 07:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 20 Dec 2021 07:42 PM IST
सार

राय ने कहा कि बीते वर्षों में राज्य में 200 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। वह राज्य सरकार को साफ शब्दों में कह रहे हैं कि ऐसे हालात लोकतंत्र के लिए अच्छे नहीं हैं। 

विज्ञापन
Law and order stalled in Kerala: Union minister Rai reached Kochi after BJP leaders murder, charges against Vijayan government
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में विरोधी दलों के नेताओं की बढ़ती हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। रविवार को अलपूझा में एक भाजपा नेता की हत्या के बाद सोमवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय उन्हें श्रद्धांजलि देने कोच्चि पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में कानून व्यवस्था ठप हो गई है, इसलिए राज्य में राजनीतिक विरोधियों की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने केरल की विजयन नीत एलडीएफ सरकार से हालात पर काबू करने का आग्रह किया, ताकि भाजपा व अन्य दलों पर और हमले न हों।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अपराधियों को सड़कों पर बेखौफ घूमना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। लोगों को घर में घुसकर मारा जा रहा है। भाजपा ओबीसी मोर्चे केरल के सचिव रजनीश श्रीनिवास की इसी तरह हत्या की गई। राय ने कहा कि देश के दक्षिणी राज्य में ऐसे हालात अशोभनीय हैं। उन्होंने राज्य सरकार से कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


200 से ज्यादा भाजपा नेताओं की हत्या 
उन्होंने कहा कि श्रीनिवास की हत्या राज्य सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का संकेत देती है। वह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की जान बचाने में निष्क्रिय रही है। बीते वर्षों में राज्य में 200 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। राय ने कहा कि वह राज्य सरकार को साफ शब्दों में कह रहे हैं कि ऐसे हालात लोकतंत्र के लिए अच्छे नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का दमन कर रही केरल सरकार
गृह राज्यमंत्री राय ने कहा कि वह आज सुबह कोच्चि पहुंचने के बाद कही गई बात दोहराना चाहते हैं कि केरल सरकार केरल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को कुचलना चाहती है। इसलिए वह श्रीनिवास व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के हत्यारों को संरक्षण दे रही है। 

पुलिस ने कहा- एसडीपीआई नेता की हत्या के प्रतिशोध में हुई हत्या
भाजपा नेता श्रीनिवास की रविवार सुबह अलपूझा में कुछ हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उनके परिवार जनों के सामने हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि शक है कि श्रीनिवास की हत्या एसडीपीआई के राज्य सविच केएस शान की शनिवार को हुई हत्या के बदले के तौर पर की गई है।


अलपूझा जिले में धारा 144
इस बीच, अलपूझा जिले में धारा 144 लगा दी गई है और सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। हालांकि बाद में सर्वदलीय बैठक मंगलवार तक टाल दी गई। शान सोशियल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया के राज्य सचिव थे। पुलिस ने बताया कि उनकी शनिवार रात उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वे घर लौट रहे थे। उनकी बाइक एक कार से टकरा गई थी, इससे वे गिर पड़े थे। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा था। इससे उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed