फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Latest Weather Forecast: Somewhere mercury will rise, rain somewhere, monsoon also move ahead, know weather condition

Weather Forecast : बाढ़ग्रस्त असम में भारी वर्षा का अलर्ट, मानसून की दस्तक के साथ गृह सचिव की राज्यों संग बैठक

Wed, 18 May 2022 07:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 18 May 2022 07:59 AM IST
सार

तीन दिनों के दौरान देश के उत्तरी, पश्चिमी व मध्य भाग में  पारा तेजी से चढ़ेगा, इस कारण लू भी कहर बरपा सकती है।

विज्ञापन
Latest Weather Forecast: Somewhere mercury will rise, rain somewhere, monsoon also move ahead, know weather condition
imd weather update today - फोटो : social media

विस्तार

देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने इस बार कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज सभी राज्यों के राहत आयुक्तों के साथ सालाना समीक्षा बैठक की। मौसम विभाग ने बाढ़ग्रस्त असम में 21 मई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने बुधवार को अलर्ट जारी किया। 
विज्ञापन


दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई समीक्षा बैठक का उद्देश्य मानसून के दौरान किसी भी संकट से निपटने की तैयारी था। संकट के दौरान केंद्र द्वारा राज्यों की मदद की रूपरेखा भी पेश की गई। बैठक में पिछली आपदाओं से लिए गए सबक पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन


देश में मौसम का मिजाज इन दिनों नर्म-गर्म है। अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहने से उत्तर व मध्य भारत के राज्यों में पारा तेजी से चढ़ सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के कारण राहत मिल सकती है। उधर, मानसून भी आगे बढ़ रहा है तो असम समेत कुछ राज्यों में प्री मानसून ने ही कहर ढा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम बदला नजर आया। बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान विभाग का (आईएमडी) अनुमान है कि बुधवार से लेकर आगामी तीन दिनों के दौरान देश के उत्तरी, पश्चिमी व मध्य भाग में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन पारा तेजी से चढ़ेगा, इस कारण लू भी कहर बरपा सकती है। आईएमडी के अपडेट के अनुसार गुरुवार से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव चलने के आसार हैं। 

यहां होगी भारी बारिश
  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मेघालय, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। 
  • तमिलनाडु, रायलसीमा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी भारी संभव है। 
  • पश्चिमी हिमालय, बिहार के पूर्वी हिस्सों और पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
मानसून बढ़ेगा आगे, ये मौसमी सिस्टम भी बने
  • अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूरे अंडमान सागर, अंडमान द्वीप समूह और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 
  • तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
  • एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ और आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है।
  • एक और ट्रफ रेखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से झारखंड तक निचले स्तर पर बनी हुई है।
  • पंजाब से सटे इलाके में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

बीते 24 घंटे में यह रहा मौसम का हाल
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई।
  • तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, पूर्वी बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
  • उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed