फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   last five years theft cases roses rapidly near 33000 cases filed last five year home mostly unsafe

पिछले पांच सालों में करीब 33,000 करोड़ रुपये का सामान चोरी, ज्यादातर मामलों में घर असुरक्षित

Mon, 05 Oct 2020 02:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 05 Oct 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
last five years theft cases roses rapidly near 33000 cases filed last five year home mostly unsafe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में पिछले पांच सालों में मोबाइल से लेकर कार, केतली से लेकर आभूषण तक की चोरी हुई है। इन पांच साल में जितना सामान चुराया गया है, उसकी कीमत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटित की गई अटल टनल की लागत से भी दस गुना है। 2015-2019 के बीच 32,892 करोड़ रुपये की लागत का सामान चोरी किया गया है। हालांकि इसका एक चौथाई भी नहीं रिकवर किया गया है।

विज्ञापन



अगर राज्यों की बात करें तो  सबसे ज्यादा चोरी महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुई है। इन पांचों राज्यों में चोरी हुए सामान का आंकड़ा 58 फीसदी है। पिछले पांच सालोंं से महाराष्ट्र शीर्ष पर है और पिछले दो सालों से गुजरात शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाया हुआ है।
विज्ञापन


एनसीआरबी की ओर से जारी रिपोर्ट का डाटा बताता है कि घरों में रखा ज्यादा असुरक्षित है। घर के परिसर और रोडवेज में हुए अपराधों की संख्या 63 फीसदी है। अगर मामलों को देखें तो 61 फीसदी मामले ऐसे हैं, जहां चोरी या तो घरों से हुई है या फिर सड़क से।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में चोरी किए गए सामान में 70 फीसदी सामान वाहन, पैसा, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हैं। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी एसपी जनगिद का कहना है कि इस समय दो मुख्य घटक है, एक या तो हिरासत में लिया जाए और दूसरा चोरी किए गए सामान की रिकवरी की जाए। 

उन्होंने कहा कि चोरी किए गए सामान को वापस लाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि तबह तक चोर सामान को या तो बेच चुका होता है या फिर कहीं और इस्तेमाल कर चुका होता है। अगर चोरों को हिरासत में लेनी की कार्रवाई जल्दी की जाए तो चोरी किए गए सामान को रिकवर किया जा सकता है।

2019 में चोरी किए गए सामान में से मात्र 31 फीसदी सामान ही रिकवर किया गया है, जो कि पिछले साल की तुलना में कम है। साल 2018 में कुल चोरी किए गए सामान में से 35 फीसदी सामान वापस ले लिया गया था। जबकि 2017 में 26 फीसदी और 2015 में 16 फीसदी सामान वापस ले लिया गया था।


चोरी के मामलों में लगातार तेजी हो रही है। अगर साल 2015 से तुलना करें तो 2019 में 34 फीसदी मामले बढ़े हैं। पिछले पांच साल में 35.5 लाख चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 28 लाख मामले चोरी के, 5.3 लाख मामले सेंध मारने और बाकी डकैती के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed