फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   last date of payment with 500 and 1000 rupees note

बढ़ी छूटः अब 2 दिसंबर तक नहीं देना होगा हाइवे पर टोल

Thu, 24 Nov 2016 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
last date of payment with 500 and 1000 rupees note
नोट बैन
8 नवंबर को प्रधानमंत्री ने 500 और 1000  के नोट को बंद करने की घोषणा की थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल, रेलवे, एयरपोर्ट, सरकारी दुकानें सहित 10 जगहों पर 72 घंटे की छूट दी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था। ये छूट आज (24 नवंबर) को खत्म हो रही है। सूत्रों के मुताबिक लोगों को हो रही परेशानी को संज्ञान में लेते हुए सरकार इसे और बढ़ा सकती है। शाम तक इसकी आधिकारिक पुष्टि हो सकती है। इसी बीच सरकार ने टोल टैक्स में लोगों को राहत देते हुए एक दिसंबर तक सभी टोल फ्री कर ‌दिए हैं।
विज्ञापन



बताते चलें कि बुधवार को ही वित्त मंत्रालय के सचिव शक्तिकांत दास ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि 500 और 1000 के पुराने नोट डाक विभाग की सेविंग अकाउंट में जमा कराए जा सकेंगे। 

वहीं, आईआरसीटीसी इस समय ई-टिकट पर 20 रुपए और आई-टिकट पर 80 रुपए का चार्ज लेता है। वहीं, उच्च श्रेणी के टिकट पर ई-टिकट 40 रुपए और आई-टिकट पर 120 रुपए वसूला जाता है। आईआरसीटी के इस निर्णय से कैश की कमी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

आईआरसीटीसी ने यह कदम कैशलेस सिस्टम को प्रमोट करने की दिशा में उठाया गया है। चार्ज की छूट मिलने पर ज्यादा से ज्यादा लोग ई-बुकिंग करने की कोशिश करेंगे और इससे कैशलेस सिस्टम मजबूत होगा। हालांकि, सरकार ने 25 नवंबर तक रेलवे में बड़े नोट के प्रयोग की छूट दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed