फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed ordered terrorist to attack india on Republic Day

हाफिज सईद ने गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का दिया आदेश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sun, 07 Jan 2018 11:13 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed ordered terrorist to attack india on Republic Day

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और जमात उल दावा के सरगना हाफिज सईद भारत में आतंकी हमला कराने की फिराक में है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में बड़ा आत्मघाती हमला कराने का आदेश जम्मू कश्मीर में सक्रिय लश्कर आतंकियों को दिया है।

विज्ञापन


देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को 5 जनवरी को आतंकी हमला होने की आशंका के लिखित इनपुट दिए हैं। इसके बाद विशेष पुलिस आयुक्त पी कामराज ने शनिवार को नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट दिए हैं कि हाफिज सईद गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला कराने की फिराक में है। यह काम उसने जम्मू कश्मीर में सक्रिय लश्कर आतंकियों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी की सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों लिए चुनौती बनी है। इस बार गणतंत्र दिवस पर 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। ऐसे में भारत की छवि खराब करने के लिए हाफिज सईद आतंकी हमला कराना चाहता है। पुलिस इन इनपुट को बहुत गंभीरता से ले रही है। उसने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। 


राजपथ पर एक पुलिस पोस्ट बनाई गई 
राजपथ के आसपास समेत पूरे नई दिल्ली इलाके में विशेष पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही है। रात के समय खासकर राजपथ के पास गश्त बढ़ा दी गई है। विशेष पुलिस आयुक्त पी कामराज खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हैं। उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई। इसमें सुरक्षा के विशेष कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed