फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LargestVaccineDrive hashtag trends : Netizens praised the worlds largest vaccination campaign

#LargestVaccineDrive : इंटरनेट यूजर्स ने की महाटीकाकरण अभियान की जमकर तारीफ

Sat, 16 Jan 2021 08:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 16 Jan 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
LargestVaccineDrive hashtag trends :  Netizens praised the worlds largest vaccination campaign
भारत में टीकाकरण - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान नेटिजंस को खूब पसंद आया। अभियान शुरू होने के चंद घंटों में ट्विटर पर 'लार्जेस्टवैक्सीनड्राइव हैशटैग' (#LargestVaccineDrive) छा गया। 

विज्ञापन


कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम बताया। मोदी ने कहा कि ये वैक्सीन कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ निर्णायक जीत सुनिश्चित करेगी। हालांकि उन्होंने देशवासियों से यह अपील भी की कि वे टीका लगने के बाद भी सुरक्षित दूरी व मास्क पहनना जारी रखें। 
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के आगाज के तत्काल बाद ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया साइट पर पीएम के भाषण व अभियान को लेकर टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया। नेटिजंस ने पीएम के भाषण व अपील की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही घंटों में 4.3 लाख ट्वीटस
टीकाकरण शुरू  होने के चंद घंटों में ही इसे लेकर 4.3 लाख ट्वीट हो चुके थे। 

एक टिवटर यूजर ने लिखा-
महामारी से विश्व परेशान है, लेकिन भारतीय आश्वस्त हैं, क्योंकि वह जानते हैं किे पीएम हमें बचा लेंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, लेकिन भारतीयों को उम्मीद है कि पीएम उसे बचा लेंगे। वैक्सीन पर दुनिया में भ्रम की स्थिति है, लेकिन भारतीय आश्वस्त हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि पीएम श्रेष्ठ वैक्सीन चुनेंगे। थैंक यू मोदी जी।

‘हम कोरोना को हराएंगे‘ 
‘एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों को आश्वस्त किया है कि ‘हम कोविड-19 को हराएंगे‘ थैंक यू प्रधानमंत्री, आप परिवार के मुखिया की तरह हमारा खयाल रख रहे हैं।  एक अन्य ने वैज्ञानिकों के अनथक प्रयासों व संकट के दौर में पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। भारत ने दुनिया को वैश्विक टीकाकरण में अपनी बेमिसाल नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित की है।  सोशल मीडिया में कई लोगों ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ की और उसे प्रेरणादायी बताया। एक यूजर ने पीएम को बधाई देते हुए कहा कि पूरे संकट के दौरान आपने अद्भुत नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित की। 

प्रशांत भूषण, मनीष तिवारी समेत कुछ ने की आलोचना
एक्टिविस्ट व वकील प्रशांत भूषण ने एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि नार्वे में टीके का पहला डोज लगने के कुछ दिनों बाद 23 लोगों की मौत हो गई है और भारत में हमने बगैर ट्रायल व ट्रांसपेरेंसी के टीकाकरण शुरू कर दिया है, जबकि कोविड केस व मौतों में तेजी से गिरावट आई है। 

 
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने स्वदेशी टीके कोवैक्सीन को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इसे समुचित प्रक्रिया का पालन किए बगैर आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। पीएम मोदी के टीकाकरण शुरू करने के ठीक पहले तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि देश में टीकों के आपात इस्तेमाल का कोई नीतिगत ढांचा नहीं है, फिर भी दो वैक्सीन को आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed