फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Land Of Job Scam: Delhi Rouse Avenue court grants bail to RJD leaders Tej Pratap Yadav Hema Yadav and other

Land Of Job Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में तेज प्रताप को दिल्ली की कोर्ट से जमानत, हेमा यादव को भी राहत

Tue, 11 Mar 2025 10:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 10:58 AM IST
सार

कोर्ट ने पिछले महीने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद को जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में तलब किया था। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को भी तलब किया था।

विज्ञापन
Land Of Job Scam: Delhi Rouse Avenue court grants bail to RJD leaders Tej Pratap Yadav Hema Yadav and other
तेज प्रताप यादव

विस्तार

नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे तेज प्रताप यादव को जमानत मिल गई है। उनके अलावा हेमा यादव और अन्य आरोपियों को भी जमानत दी गई है। कोर्ट ने आरोपियों को 50 हजार रुपये मुचलके और इतनी ही राशि के एक सिक्योरिटी बॉन्ड के साथ राहत दी है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर बोले- बिहार अब पिछड़ा राज्य नहीं रहा, यहां आयुर्वेद कॉलेज की पूरी संभावना
विज्ञापन


पिछले महीने कोर्ट ने किया था तलब
इससे पहले कोर्ट ने पिछले महीने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद को जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में तलब किया था। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को भी तलब किया था। न्यायाधीश ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी नए समन जारी किए थे। आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था। भ्रष्टाचार के इस मामले में सीबीआई ने 78 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जदयू विधायक ने नर्तकी के साथ लगाये ठुमके, महिलाओं के साथ भी खूब नाचे; अब बैड टच वाला वीडियो वायरल

क्या है जमीन के बदले नौकरी घोटाला?
यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य मंडल में की गईं समूह ‘डी’ नियुक्तियों से संबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में प्रसाद के कार्यकाल के दौरान 2004 और 2009 के बीच राजद सुप्रीमो के परिवार या सहयोगियों को उपहार के रूप में या उनके नाम पर भूखंड हस्तांतरित करने के बदले ये नियुक्तियां की गईं। लालू प्रसाद, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ 18 मई, 2022 को एक मामला दर्ज किया गया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed