फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Land For Job Scam: Lalu Tejaswi Yadav get relief from Delhi court get bail on personal bond of Rs one lakh

Land For Job Scam: दिल्ली की कोर्ट से लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

Mon, 07 Oct 2024 10:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू, तेजस्वी, तेज प्रताप समेत 8 आरोपियों की पेशी हुई। इसमें अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल थे। इससे पहले ईडी ने मामले में पूरक आरोप पत्र दायर किया था। इसके आधार पर कोर्ट ने तीनों को समन भेजा था।

विज्ञापन
Land For Job Scam: Lalu Tejaswi Yadav get relief from Delhi court get bail on personal bond of Rs one lakh
लालू और उनके दोनों बेटों को राहत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू केस ने सोमवार को तीनों को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर राहत दी। कोर्ट ने इस बात पर भी गौर किया कि आरोपियों को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन

 

आठ आरोपियों की पेशी हुई
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू, तेजस्वी, तेज प्रताप समेत 8 आरोपियों की पेशी हुई। इसमें अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल थे। इससे पहले ईडी ने मामले में पूरक आरोप पत्र दायर किया था। इसके आधार पर कोर्ट ने तीनों को समन भेजा था। लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर रेलवे में नौकरियों के बदले जमीन के रूप में अवैध लाभ अर्जित करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मामला 2004 से 2009 तक लालू के रेल मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है। आरोप है कि राजद सुप्रीमो के परिवार और सहयोगियों के नाम पर नियुक्तियां उपहार में दी गईं या हस्तांतरित की गईं भूमि के बदले में की गई थी।



तेज प्रताप यादव पहली बार कोर्ट में पेश हुए
बता दें कि मामले में तेज प्रताप यादव पहली बार कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि अदालत को प्रथम दृष्टया और समन के चरण में आवश्यक जांच के मानक के मद्देनजर यह निष्कर्ष निकालने के लिए बाध्यकारी आधार मिलता है कि तेज प्रताप यादव भी अधिग्रहण और अपराध की आय को छिपाने में शामिल थे।

किसने-क्या कहा?
  • तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें कोर्ट से न्याय मिला है। हमारे खिलाफ यह केस भाजपा की ओर से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ की जा रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई का हिस्सा है।
  • आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुझे न्यायपालिका और हाईकोर्ट पर भरोसा है।
  • आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि हमें हाईकोर्ट पर भरोसा है और हम इस फैसले के लिए कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हैं। सरकार विपक्षी नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है।

लालू यादव व्हीलचेयर पर नजर आए
इससे पहले रविवार को लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी और मीसा भारती भी दिल्ली पहुंची थीं। इस दौरान लालू यादव व्हीलचेयर पर नजर आए थे। ईडी ने लालू प्रसाद यादव पर अपराध अर्जित आय को छिपाने एवं उसका अन्य कार्यों में इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ईडी का कहना है कि रेलवे मंत्री के रूपमें कार्यकाल के दौरान लालू यादव मुख्य रूप से पटना के महुआ बाग में जमीन मालिकों को रेलवे में नौकरियां देने के वादे के साथ कम कीमत पर अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर किया था।  

'नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं '
इस बीच रविवार देर शाम को दिल्ली पहुंचते ही लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं है। जिस तरह हरियाणा, जम्मू कश्मीर में इंडिया अलायंस जीत रही है। झारखंड और महाराष्ट्र में भी जीतेगी, उसी तरह बिहार में भी इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed