फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Land Acquisition Process Completed for Jaitapur Nuclear Power Project

जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना : पूरी हुई भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

Sat, 24 Nov 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुबई Updated Sat, 24 Nov 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
Land Acquisition Process Completed for Jaitapur Nuclear Power Project
जमीन अधिग्रहण (सांकेतिक तस्वीर)
महाराष्ट्र के कोकण स्थित जैतापुर में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र विधान परिषद में कांग्रेस के एमएलसी अनंत गाडगिल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


चंद्र्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जैतापुर में 9900 मेगावॉट परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की सहायता की है। हालांकि इस परियोजना को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा, क्योंकि स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शिवसेना जैसी पार्टियां सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए परियोजना का विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन


यह परियोजना न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और इलेक्ट्रिक डी फ्रांस (ईडीएफ), फ्रांसीसी पावर यूटिलिटी फर्म के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की जा रही है। जैतापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 9900 मेगावॉट की संयुक्त क्षमता वाले छह रिएक्टर लगेंगे। परियोजना के कार्यान्वयन के लिए इस साल 10 मार्च को एनपीसीआईएल और इलेक्ट्रिक डी फ्रांस के बीच हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed