{"_id":"5c8ad946bdec2214586c2f4e","slug":"lalu-yadav-bail-plea-hearing-today-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, दिसंबर 2017 से हैं जेल में बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, दिसंबर 2017 से हैं जेल में बंद
Fri, 15 Mar 2019 04:24 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में दाखिल राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली लालू की याचिका पर सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने 10 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
हाईकोर्ट के इस आदेश को राजद अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू दिसंबर, 2017 से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उन्होंने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। 71 वर्षीय लालू रक्तचाप, डायबिटीज और दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका रांची स्थित रिम्स में इलाज भी चल रहा है।