फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra woman officer carries corpse after villagers refuse; photo goes viral

मिसाल: महिला सब-इंस्पेक्टर लावारिस शव को कंधे पर उठाकर लाई और अंतिम संस्कार किया

Tue, 02 Feb 2021 06:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Feb 2021 06:31 AM IST
विज्ञापन
Andhra woman officer carries corpse after villagers refuse; photo goes viral
सब इंस्पेक्टर कोट्टूरू सिरिशा - फोटो : Twitter@OddNaari

पुलिस वाले के बारे में ख्याल आते ही मन में एक निर्दयी, कड़क इंसान, गुस्से वाला की तस्वीर उभर जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। पुलिस बल में हमारे समाज के बीच के ही लोग भर्ती होते हैं और समाज में हर तरह के लोग होते हैं। पुलिस बल में भी सभी अधिकारी निर्दयी और कठोर दिल वाले नहीं होते हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है आंध्रप्रदेश की महिला सब इन्स्पेक्टर सिरिशा ने।

विज्ञापन


आंध्रप्रदेश के कासिबुग्गा पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा ने ने दो किलोमीटर तक एक भिखारी की लाश को कंधा दिया, जिसे कोई छूना नहीं चाहता था। बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक लावारिश लाश मिली थी। यह लाश एक भिखारी की थी जिसने संभवत: ठंड या बीमारी से दम तोड़ दिया था। इस भिखारी की लाश खेत में पड़ी रही, लेकिन किसी ने उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं की। मामले की सूचना मिलते ही कासीबुग्गा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वो मृतक के शव को श्मशान पहुंचाने में मदद करें।
विज्ञापन


इसके बावजूद कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया तो सिरिशा ने खुद तय किया कि वो भिखारी का अंतिम संस्कार करेगी। इसके बाद एक मजदूर की मदद से सिरिशा ने  भिखारी के शव को दो किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर बाहर लाई। इस दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते रहे और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरिशा ने भिखारी का अंतिम संस्कार भी किया। कोट्टूरू सिरिशा 2017 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिरिशा के हौसले को सलाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक सुर में लोग कह रहे हैं कि इस महिला पुलिस अधिकारी ने अपने कर्तव्य के प्रति जो जुनून दिखाया है वह यकीनन काबिल ए तारीफ है। एक यूजर ने लिखा 'वीर नारी शक्ति को सैल्युट'।

इतना ही नहीं वायरल हो रहे वीडियो को लेकर ट्वीट करते हुए आईपीएस अशोक कुमार ने लिखा 'पुलिस वाले को अक्सर लोग निर्दयी मान बैठते हैं। आंध्रप्रदेश में महिला सब इंस्पेक्टर ने दो किलोमीटर तक एक भिखारी की लाश को कंधा दिया जिसे कोई छूना नहीं चाहता था। मानवता और करुणा की ऐसी कहानी आखिर कहां मिलेगी आपको। वर्दी वालों के प्रति अपनी दृष्टि बदलें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed