फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lady head chopped by car

टेंपो से बाहर निकालते ही सिर कटा, गेंद की तरह लुढ़कने लगा सड़क पर

Mon, 13 Jun 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खंदौली (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खंदौली (आगरा) Updated Mon, 13 Jun 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
lady head chopped by car
दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।

ग्राम नंदलालपुर के समीप रविवार दोपहर टेंपो में बैठी एक महिला ने जैसे ही सिर बाहर निकाला, सामने से आई कार की चपेट में आकर उसका सिर कट गया। कार की गति इतनी तेज थी कि महिला का सिर कार के साथ लगभग सौ मीटर दूर तक गेंद की तरह सड़क पर टप्पा खाते हुए चला गया। जबकि हादसे के बाद धड़ घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। यह वीभत्स दृश्य देख हर कोई सन्न रह गया। मौके पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देरशाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे आगरा की ओर से खंदौली की ओर एक सवारी टेंपो आ रहा था। गांव नंदलालपुर के पास उसमें बैठी एक महिला (55) ने जैसे ही अपना सिर बाहर निकाला वैसे ही खंदौली से आगरा की ओर जा रही तेज गति ओमनी कार की चपेट में आकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। कार की गति इतनी तेज थी कि सिर उसके साथ ही लगभग 100 मीटर दूर तक गेंद की तरह सड़क पर टप्पा खाते हुए चला गया।

विज्ञापन

पिछले साल भी हुई थी ऐसी ही घटना

lady head chopped by car

हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सिर वहां खड़े एक ट्रक के नीचे जा गिरा। जबकि महिला का धड़ घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। टेंपो चालक भी हादसे के बाद मौके से भाग गया। यह वीभत्स हादसा देख हर कोई सन्न रह गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पिछले साल आगरा-जलेसर मार्ग पर बस में बैठी एक महिला ने उल्टी करने के लिए सिर बाहर निकाला था। तब उसका भी सिर पानी के टैंकर की चपेट में आकर कट गया था। रविवार का हादसा भी ठीक वैसी ही हुआ। लोगों को ऐसे हादसों से सबक लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed