फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lady came in luxury car leave a baby girl in Palna Child Home

लग्जरी गाड़ी से उतरी युवती पालना गृह में छोड़ गई बच्ची

Sun, 24 Jul 2016 04:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/ अमर उजाला, वृंदावन Updated Sun, 24 Jul 2016 04:13 AM IST
विज्ञापन
Lady came in luxury car leave a baby girl in Palna Child Home
पालना चाइल्ड होम

वात्सल्य ग्राम के पालना शिशु गृह में शनिवार की सुबह एक युवती अबोध बच्ची को छोड़ गई। बच्ची को वात्सल्य परिवार ने अपना लिया है। लेकिन सुबह के समय लग्जरी गाड़ी में आई युवती द्वारा बच्ची को छोड़कर जाना चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे वृंदावन की ओर से बिना नंबर की एक सफेद रंग की होंडा सिटी गाड़ी वात्सल्य ग्राम के सामने आकर रुकी। कुछ देर के बाद सलवार सूट पहने और दुपट्टे से मुंह छिपाए हुए युवती गोद में बच्चा लेकर गाड़ी से उतरी। युवती ने बच्चे को लेकर वात्सल्य ग्राम के दाईं ओर बने पालना शिशु गृह में प्रवेश किया और पालने में बच्चे को रख दिया। तभी पालना शिशु गृह में सायरन बज उठा।
विज्ञापन


सायरन की आवाज सुनकर युवती गाड़ी की ओर भागने लगी। सायरन के बजने के बाद युवती को भागते देख वात्सल्य ग्राम के सुरक्षाकर्मी भी युवती के पीछे दौड़े लेकिन युवती गाड़ी में बैठकर मथुरा की ओर निकल गई। सुरक्षाकर्मियों को देखकर मौके पर उपस्थित कुछ युवकों ने अपनी बाइक से गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन तेज गति से भागती गाड़ी का वे कुछ दूर तक ही पीछा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार दिन के वक्त किसी महिला ने छोड़ा बच्चा

Lady came in luxury car leave a baby girl in Palna Child Home
प्रतीकात्मक चित्र: नवजात शिशु

इसके बाद वात्सल्य परिवार ने बच्चे को अपने अधिकार में ले लिया। तब पता चला कि वह बच्ची है। बच्ची को नहलाया गया और नए कपड़े पहनाए गए। इसकी जानकारी होने पर मीडियाकर्मी और स्थानीय लोगों का वात्सल्य ग्राम में जमावड़ा भी लगा लेकिन किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। 

वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही ने बताया कि रात के अंधेरे में लोग वात्सल्य पालना शिशु गृह में अक्सर अबोध बच्चों को छोड़ जाते हैं लेकिन यह पहला मौका है जब कोई सुबह बच्ची को छोड़ गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की उम्र लगभग तीन से चार माह की लग रही है। नामकरण के बारे में उन्होंने कहा कि यह कार्य साध्वी ऋतंभरा के वृंदावन आने के बाद ही किया जाएगा। 

इधर, कुछ लोगों ने बताया कि युवती बच्ची को वात्सल्य ग्राम के गेट पर ही छोड़कर जा रही थी जिसका वहां उपस्थित लोगों ने विरोध भी किया। इसी विरोध पर युवती गाड़ी में बैठकर चली गई। इस चर्चा को वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी ने सिरे से नकार दिया और कहा कि बच्ची पालना शिशु गृह में मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed