फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lack of corona vaccines maharashtra delhi odisha health minister Harshvardhan updates

किल्लत: हर्षवर्धन बोले- टीके की कमी का सवाल क्यों उठ रहा है? डर फैलाने का काम हो बंद

Fri, 09 Apr 2021 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 10:52 AM IST
सार

महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा समेत कई राज्यों में वैक्सीन की कमी
सरकार लगातार वैक्सीन की कर रही सफ्लाई - हर्षवर्धन
अभी तक 9 करोड़ लोगों का हो चुका है वैक्सीनेशन

विज्ञापन
lack of corona vaccines maharashtra delhi odisha health minister Harshvardhan updates
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना संकट और वैक्सीन की कथित कमी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन शुक्रवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इससे पहले हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन की किल्लत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि टीके की कमी पर सवाल कहां से और क्यों उठ रहे हैं? यह समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार वैक्सीन की सप्लाई कर रहा है। सप्लाई बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। अभी तक 9 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। 

विज्ञापन


बता दें कि कई राज्य सरकारों ने वैक्सीनेशन कम होने का दावा किया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, ओडिशा, झारखंड समेत अन्य राज्यों में पर्याप्त मात्रा में कोरोना टीके का स्टॉक नहीं होने से केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम रोक दिया गया है। पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की किल्लत की वजह से लोगों को टीका लगाए बिना ही वापस भेजे जा रहे हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री टोपे का आरोप है कि केंद्र महाराष्ट्र के साथ टीकाकरण में भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार का केंद्र पर भेदभाव का आरोप
टोपे ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की आबादी को देखते हुए सरकार अभी तक 1 लाख वैक्सीन स्टॉक मुहैया कराई है। जबकि गुजरात में यह आंकड़ा 1 करोड़ का है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुकाबले गुजरात में की आबादी कम होने के बावजूद सरकार वहां ज्यादा वैक्सीन भेज रही है। टोपे ने सरकार से हर हफ्ते 40 लाख वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर रोज 6 लाख वैक्सीनेशन किया जा रहा है। लिहाजा सरकार को महाराष्ट्र पर ध्यान देने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, झारखंड, ओडिशा में कोरोना वैक्सीन की कमी
महाराष्ट्र के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी वैक्सीन स्टॉक कम होने का दावा किया है। उन्होंने केंद्र से अधिक मात्रा में वैक्सीन की मांग की है। वहीं ओडिशा और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार से वैक्सीन की डिमांड की है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्रियों ने कहा कि इन राज्यों में वैक्सीन की भारी किल्लत है। खुराक नहीं होने के चलते लोगों को केंद्रों से वापस लौटाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed