फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lack of bed for Corona patients Yamuna Sports Complex and Commonwealth Village converted into Covid19 care center

बेड की किल्लत: यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और कॉमनवेल्थ विलेज बनेंगे कोरोना मरीजों के नये ठिकाने, सीएम केजरीवाल ने लिया जायजा

Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए सबको बेड्स उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
Lack of bed for Corona patients Yamuna Sports Complex and Commonwealth Village converted into Covid19 care center
कोरोना मरीजों के लिए अस्थायी अस्पताल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में कोरोना रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। मरीजों की रोज बढ़ती संख्या में सबको अस्पतालों में रख पाना मुश्किल हो गया है। इसे देखते हुए यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कॉमनवेल्थ विलेज को कोरोना मरीजों के लिए अस्थायी अस्पतालों में बदला जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन जगहों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए सबको बेड्स उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है। केंद्र सरकार के अस्पतालों में लगभग 10 हजार बेड्स उपलब्ध हैं। अभी इनमें से केवल 1800 बेड्स ही कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इनके कम से कम सात हजार बेड्स कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित किए जाएं।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। बेड्स की कमी नहीं होने दी जाएगी। अस्पतालों के आलावा बैंक्वेट हॉल्स और बड़े सार्वजनिक स्थलों को अस्थायी अस्पतालों में तब्दील किया जा रहा है और जल्दी ही पर्याप्त मात्रा में लोगों के लिए बेड्स उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मरीजों को लगातार ऑक्सीजन सप्लाई उपलब्ध कराने में भी भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस आपात स्थिति में दिल्ली के हिस्से की ऑक्सीजन की सप्लाई दूसरे राज्यों को की जा रही है, जबकि अकेले दिल्ली को ही प्रतिदन 700 मीट्रिक टन के लगभग ऑक्सीजन की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर दिल्ल्ली को पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed