फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kurmi starts protest in west bengal leads to 46 trains cancelled

West Bengal: पश्चिम बंगाल में कुर्मी जाति के आंदोलन के कारण 46 ट्रेनें निरस्त, पढ़िए क्या है मांगे

Wed, 05 Apr 2023 09:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 09:55 PM IST
सार

कुर्मी नेता तपस महतो ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। हाइवे पर प्रदर्शन के कारण सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। इस वजह से झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के रोड पर भी भारी जाम लगा रहा।

विज्ञापन
kurmi starts protest in west bengal leads to 46 trains cancelled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण पूर्वी रेलवे और पूर्वी कोस्ट रेलवे की रूटों पर ट्रेन सेवाएं बुधवार को प्रभावित रहीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एसटी दर्जा पाने के लिए कुर्मी जाति के लोगों ने दो स्टेशनों के ट्रैकों को जाम कर दिए थे।

विज्ञापन

ओबीसी में आने वाले कुर्मियों ने एसटी दर्जे की मांग करते हुए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खेमासूली रेलवे स्टेशन और पुरुलिया जिले के कुस्तौर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे-6 पर भी जाम लगा दिया था।

विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं होती तो करेंगे प्रदर्शन

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के कारण एसईआर ने 46 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त और 8 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया। कुर्मी नेता तपस महतो ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। हाइवे पर प्रदर्शन के कारण सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। इस वजह से झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के रोड पर भी भारी जाम लगा रहा। प्रदर्शन के कारण कई लोगों को डायवर्ट भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में प्रभावित रहा ट्रैफिक

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा कि ओडिशा में कोई आंदोलन आयोजित नहीं किया गया था, लेकिन उत्तर भारत से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। ईसीओआर के एक अधिकारी ने कहा कि एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया, एक को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया और सात को डायवर्ट किया गया है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed