फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kunwar Danish Ali asked question in ZERO hour of parliament that why are universities like Jamia-Aligarh still closed after coronavirus

संसद में सवाल: कुंवर दानिश अली बोले- जब सब कुछ खुल गया तो जामिया-अलीगढ़ जैसे विश्वविद्यालय बंद क्यों?

Wed, 01 Dec 2021 06:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Dec 2021 06:31 PM IST
सार

अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली ने शून्यकाल के दौरान प्रश्न उठाते हुए कहा कि देश के शैक्षणिक संस्थान राष्ट्र को गति और दिशा देने के पवित्र स्थल होते हैं। लेकिन अब कोरोना काल की सारी पाबंदी हट जाने के बाद भी अभी तक जामिया अलीगढ़ जैसे शिक्षण संस्थान बंद पड़े हुए हैं...

विज्ञापन
Kunwar Danish Ali asked question in ZERO hour of parliament that why are universities like Jamia-Aligarh still closed after coronavirus
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोरोना काल के दौरान लोगों को  संक्रमण से बचाने के लिए बंद किए गए सभी संस्थान खुल चुके हैं। बाजार, मॉल, सिनेमा हॉल से लेकर संसद तक में कार्यवाही शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी देश के जामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ जैसे विश्वविद्यालय अभी तक बंद पड़े हुए हैं। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने बुधवार को संसद में इस पर सवाल उठाया और सरकार से यह जानने की कोशिश की कि इन शैक्षणिक संस्थानों को अब तक बंद क्यों रखा गया है?

विज्ञापन


अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली ने शून्यकाल के दौरान प्रश्न उठाते हुए कहा कि देश के शैक्षणिक संस्थान राष्ट्र को गति और दिशा देने के पवित्र स्थल होते हैं। इन स्थलों पर राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दों पर विमर्श होता है और उनकी दिशा तय होती है। लेकिन अब कोरोना काल की सारी पाबंदी हट जाने के बाद भी अभी तक जामिया अलीगढ़ जैसे शिक्षण संस्थान बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन संस्थाओं को अब तक बंद क्यों रखा गया है?
विज्ञापन


दानिश अली ने छात्र नेताओं शरजील इमाम और उमर खालिद की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इन छात्र नेताओं को अकारण लंबे समय से जेलों में बंद रखा गया है। उन पर फर्जी आधार पर यूएपीए जैसी संगीन धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने इन छात्र नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed