फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kunal Ghosh: Rahul Gandhi must remember that tmc is leading battle against BJP in Bengal

Kunal Ghosh: 'राहुल गांधी याद रखें कि बंगाल में सिर्फ TMC',भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कुणाल घोष ने कही यह बात

Mon, 15 Jan 2024 09:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 09:52 PM IST
सार

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी को 2021 के विधानसभा चुनाव को याद रखना चाहिए। पश्चिम बंगाल में सिर्फ टीएमसी ही भाजपा से लड़ रही है। 

विज्ञापन
Kunal Ghosh: Rahul Gandhi must remember that tmc is leading battle against BJP in Bengal
टीएमसी नेता कुणाल घोष(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ टीएमसी का ही राज है और भाजपा के खिलाफ हम अकेले दम पर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल लोकतांत्रिक राज्य है। कांग्रेस अपनी पार्टी के लिए कार्यक्रम आयोजित कर सकती है, लेकिन ध्यान रहे टीएमसी ही राज्य में सबसे मजबूत है।
विज्ञापन


राहुल गांधी याद रखे कि राज्य में सिर्फ टीएमसी ही- घोष
राहुल गांधी को 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों की याद दिलाते हुए कुणाल घोष ने कहा कि टीएमसी ने ही भाजपा को राज्य में बुरी तरह से मात दी थी। कांग्रेस ने वामपंथियों के साथ मिलकर राज्य में चुनाव लड़ा था, जिसके बाद भी उन्हें राज्य में करारी शिकस्त मिली थी। राहुल गांधी को ये हमेशा याद रखना चाहिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन सोमवार मणिपुर के इंफाल पश्चिम से फिर शुरू हुआ। राहुल गांधी ने रविवार को जातीय संघर्षग्रस्त मणिपुर के थौबल जिले से अपने दूसरे बड़े पैमान के आउटरीच कार्यक्रम भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता अगले 66 दिनों तक यात्रा के साथ रहेंगे। यह यात्रा 6713 किमी की दूरी तय करेगा, जिसके अंतर्गत 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। 20 मार्च को यात्रा का समापन मुंबई में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी मणिपुर के सेनापति इलाके में पहुंचे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस के इस दौरे का मकसद मणिपुर में शांति और सौहार्द वापस लौटाना है। उन्होंने कहा लगभग सात महीने पहले मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हुई जातीय हिंसा के कारण प्रदेश की जनता संघर्ष कर रही है। बकौल राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की। इसका मकसद भारत के लोगों को एक साथ लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed