फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kulbushan jadhav issue raises in rajya sabha and sushma swaraj gives statement on this

सुषमा स्वराज बोलीं- पाक ने की बेअदबी की इंतहा, संसद में लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे

Fri, 29 Dec 2017 03:38 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 03:38 AM IST
विज्ञापन
kulbushan jadhav issue raises in rajya sabha and sushma swaraj gives statement on this

पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राज्यसभा और लोकसभा में बयान दिया। सुषमा ने राज्यसभा को बताया कि जब वे जाधव की मां से मिली थीं तो उन्होंने भावुक होकर पाकिस्तान की ओर अपनाए गए बर्ताव को बयां किया। मां ने कहा उनका मंगलसूत्र तक उतरावा दिया गया, लेकिन जब जाधव ने उन्हें सामने देखा तो सबसे पहले पूछा कि बाबा ठीक तो है?

विज्ञापन


राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को बेहद कड़े शब्दों में जवाब दिया। यह जवाब पाकिस्तान की उस हरकत पर दिया गया, जो उसने हाल ही में कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ किया था। स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान ने एक भावुक क्षण को प्रोपेगैंडा का जरिया बना लिया।
विज्ञापन


दोनों ही सदनों में पाकिस्तान का विरोध जताया गया और लोकसभा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे तक लगाए गए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुलाकात को लेकर जो समझौता हुआ था, उसमें यह स्पष्ट था कि मीडिया को इस मुलाकात से दूर रखा जाएगा। लेकिन पाकिस्तान ने धोखा देते हुए न सिर्फ मीडिया को वहां आने दिया, बल्कि एक गंदे षड्यंत्र के तहत जाधव परिवार को ऐसे दरवाजे से बाहर निकाला, जिससे मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और भद्दे सवाल पूछना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वराज ने कहा कि भारतीय डिप्टी हाईकमिश्नर को बिना बताये पाकिस्तानी अधिकारियों ने जाधव की मां और पत्नी से कपड़े बदलवाए, जूते उतरवाए और चूड़ी, बिंदी तथा मंगलसूत्र तक उतरवा लिया। विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा आने से पहले जाधव की मां से बात करके दोबारा पूरा वाकया पूछा था।

जाधव की मां ने बताया कि जैसे ही कुलभूषण ने उन्हें बिना बिंदी और मंगलसूत्र के देखा तो घबराकर अपने पिता के बारे में पूछा। इतना ही नहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनसे हिंदी में बात करने के लिए कहा। लेकिन जैसे ही मां-बेटे के बीच मराठी में बातचीत शुरू हुई तो उन्होंने इंटरकॉम को डिसकनेक्ट कर दिया।

सुषमा स्वराज ने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के जरिये भारत सरकार कुलभूषण जाधव को स्‍थायी राहत पहुंचाने की को‌शिश कर रही है। उनके बयान के बाद राज्यसभा ने ध्वनिमत से पाकिस्तान की निंदा की।

पाकिस्तान ने कुलभूषण की पत्नी पर लगाए जासूसी के आरोप

kulbushan jadhav issue raises in rajya sabha and sushma swaraj gives statement on this
कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी - फोटो : BBC

पत्नी और मां के साथ हुए इस व्यवहार पर सुषमा ने कहा कि पाक की ओर से ये शर्मनाक रवैया अपनाया गया है। सुषमा ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए तगड़ा प्रहार किया और कहा कि पाकिस्तान ने शर्तों का उल्लंघन किया है। कुलभूषण की पत्नी पर जासूसी के आरोप पर सुषमा ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान झूठ को फैला रहा है।

उन्होंने कहा कि मां और पत्नी दो फ्लाइट्स से पाकिस्तान पहुंची थीं। जब वे दुबई की सबसे बड़ी एयरलाइंस से इस्लामाबाद पहुंची तो उससे पहले कड़ी सिक्योरिटी को सामना करना पड़ा और जब वहां कोई डिवाइज नहीं दिखी तो पाकिस्तान में ये मुद्दा कहा से उठ गया।

पाकिस्तान को अगर ऐसा कोई सबूत मिला था तो उसी वक्त क्यों मीडिया को क्यों नहीं दिखाया गया। सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान ने कई शर्तों का उल्लंघन किया। सुषमा के बयान के बाद विपक्ष की ओर से कांग्रेस के नेता गुलाब नबी आजाद ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ हुआ है ये देश की 130 करोड़ जनता का अपमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed