फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kriti demands closing of kota coaching institutes in her letter

कोटा की छात्रा ने सुसाइड नोट में कहा, कोचिंग संस्थान बंद हों

Wed, 11 May 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटा Updated Wed, 11 May 2016 09:32 AM IST
सार

  • इस साल अब तक कोटा में नौ विद्यार्थी कर चुके हैं आत्महत्या
  • पढ़ाई का तनाव और अवसाद आत्महत्या की प्रमुख वजह

विज्ञापन
Kriti demands closing of kota coaching institutes in her letter
लखनऊ के पतें पर भेजें आवेदन

विस्तार

आईआईटी-जेईई की मुख्य परीक्षा पास करने वाली छात्रा कृति ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि सरकार को कोचिंग संस्थान बंद करवा देने चाहिए। गाजियाबाद की 17 वर्षीय कृति ने 28 अप्रैल को पांचवीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी थी।

विज्ञापन


मालूम हो कि कोटा में इस साल अब तक नौ छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। अपने चार पृष्ठ लंबे सुसाइड नोट में कृति ने एक वैज्ञानिक के तौर पर नासा जाने की इच्छा जाहिर की है। उसने बताया है कि इंजीनियरिंग में उसकी रुचि नहीं है। सुसाइड नोट पुलिस द्वारा जारी किया गया है। कृति अपने माता-पिता के साथ दो साल से अधिक समय से कोटा में रह रही थी और शहर के एक संस्थान से आईआईटी-जेईई की कोचिंग ले रही थी। मंगलवार को जवाहरनगर थाने के एसएचओ हरीश भारती ने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार, वह कोचिंग लेते समय अवसाद और तनाव का अनुभव कर रही थी।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में कृति ने कहा है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय को कोचिंग संस्थानों को बंद कर देना चाहिए। उसकी शिकायत थी कि ये केंद्र विद्यार्थियों को असहनीय तनाव और अवसाद से पीड़ित कर देते हैं। भारती ने कहा कि कृति को नासा से एक पुरस्कार भी मिला था और पर इस अंतरिक्ष एजेंसी में वैज्ञानिक बनना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार के सदस्यों के प्रति गहरे प्यार और लगाव का इजहार किया है। सोमवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने शिवपुरा स्थित अपने घर में 7 मई को आत्महत्या की कोशिश की थी। पढ़ाई के तनाव के कारण उसने कथित तौर पर सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसका शव परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed