{"_id":"59694b3e4f1c1bc6258b45b7","slug":"kovind-in-mumbai-tomorrow-thackeray-home-not-in-itinerary","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: आज मुंबई में कोविंद, ठाकरे के घर जाने का कार्यक्रम नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति चुनाव: आज मुंबई में कोविंद, ठाकरे के घर जाने का कार्यक्रम नहीं
एजेंसी, मुंबई
Updated Sat, 15 Jul 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
ramnath kovind
राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद शनिवार को मुंबई पहुंचेंगे। हालांकि उनका शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं हैं। कोविंद के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह यहां राजग सांसदों और राज्य के विधायकों के साथ एक बैठक को संबोधित करेंगेे और फिर वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दो चुनावों से पहले राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए के दो उम्मीदवार शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे से मिलने के लिए उनके घर ‘मातोश्री’ गए थे। ये उम्मीदवार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थीं। दरअसल दोनों ही बार राजग घटक दल ने सर्वोच्च संविधानिक पद के लिए राजग का साथ नहीं दिया था।
विज्ञापन