फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nda presidential face ram nath kovind visits jaipur

एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद पहुंचे जयपुर

Thu, 13 Jul 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
nda presidential face ram nath kovind visits jaipur
रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आज अपने पक्ष में समर्थन मांगने के लिए जयपुर पहुंचे।
विज्ञापन


कोविंद दोपहर करीब पौने 3 बजे चंडीगढ़ से जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे जहां राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के आला भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

कोविंद के साथ शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू व राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव भी जयपुर आए हैं। कोविंद आज सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 पर राजस्थान के 25 सांसदो और 161 विधायकों से मुलाकात करेंगे। कोविंद अपने 3 घंटे के जयपुर दौरे में विधायकों और सांसदो ने अपने पक्ष में समर्थन मांगेगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुछ निर्दलीय विधायकों द्वारा कोविंद को समर्थन देने की बात सामने आई है, वहीं किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व वाली राजपा पहले ही कोविंद को अपना समर्थन देने की बात कह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ने पार्टी के विधायकों से बैठक करके कोविंद के समर्थन में अपना मत देने को लेकर एक बैठक आयोजित की थी। वहीं प्रदेश के 25 सांसदो ने भी कोविंद को समर्थन देने की बात कही है।

इससे पहले कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार भी कुछ दिनों पहले ही जयपुर आई थीं, जहां उन्होनें भी अपने पक्ष में समर्थन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed