{"_id":"6564bd1afca5d8169b080e3a","slug":"koti-deepotsavam-hyderabad-pm-modi-telangana-visit-kashi-dev-deepawali-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी दीपोत्सवम में PM: 'दीया सबको जोड़ता है...'; उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के लिए प्रार्थना की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोटी दीपोत्सवम में PM: 'दीया सबको जोड़ता है...'; उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के लिए प्रार्थना की अपील
Mon, 27 Nov 2023 09:30 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:30 PM IST
सार
चुनावी अभियान के सिलसिले में तेलंगाना का दौरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी हैदराबाद में कोटी दीपोत्सवम में शरीक हुए। पीएम मोदी ने कहा कि दीया सबको राह दिखाता है। उन्होंने काशी की देव दीपावली का भी बखान किया।
विज्ञापन
हैदराबाद के कोटी दीपोत्सवम में पीएम मोदी (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कोटी दीपोत्सवम में भाग लिया। उन्होंने कहा, आज कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक सोमवार है। उन्होंने कहा, "इस पवित्र अवसर पर आपके सामने आना और कोटी दीपोत्सवम का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है...।" कोटी दीपोत्सवम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर हैदराबाद के ही अमीरपेट में गुरुद्वारे का दौरा भी किया।
कोटी दीपोत्सवम में पीएम मोदी ने कहा, वह काशी से सांसद हैं। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की भव्य देव दीपावली का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आज भगवान शिव की काशी में देव दीपावली मनाई जा रही है। इस बार मैं वहां नहीं जा सका लेकिन जो कमी मुझे महसूस हुई, वह आज यहां पूरी हो रही है।" उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प, तेज विकास और विरासत, दोनों को मिलाकर ही सशक्त होंगे।
पीएम मोदी ने दीपोत्सवम की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा, "दीया सबको जोड़ता है, सबको रास्ता दिखाता है। इसलिए जब 100 वर्ष का सबसे बड़ा संकट आया, तो हम भारतीयों ने मिलकर दीप जलाया।" उन्होंने कहा, हमने वो दीप जलाया और आज भारत विजयी होकर, विकास की नई गाथा लिख रहा है। बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर की जनता से दीया जलाने का आह्वान किया था।
भारत की संस्कृति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "किसी पर्व पर जब हम कुछ भी स्वदेशी ख़रीदते हैं, तो हम न जाने कितने परिवारों के घर में समृद्धि का दीप जलाने का काम करते हैं।" बीते दो हफ्ते से अधिक समय से उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों पर भी प्रधानमंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा, " आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं, तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है, जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं।"
बता दें कि उत्तरकाशी सुरंग हादसे के बाद जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही अड़चनों के कारण आठ राज्यों के 41 मजदूर सुरंग के भीतर फंसे हुए हैं। सरकार सेना, एनडीआरएफ और तमाम एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य चला रही है। पीएम मोदी ने मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का संकल्प प्रकट करते हुए कहा, "सरकार और तमाम एजेंसियों मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है।"
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी सुरंग हादसे में रेस्क्यू के लिए ड्रिलिंग का काम जारी है। पाइप डाले जाने में अड़चन आने के बाद अब वर्टिकल ड्रिलिंग कराई जा रही है। खबरों के अनुसार अभी भी लगभग 50 मीटर की ड्रिलिंग बाकी है। संकट के इस समय में मजदूरों के लिए दवाई, खाना और बाकी जरूरी चीजों की सप्लाई की जा रही है। तकनीक की मदद से मजदूरों की मानसिक सेहत का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi visits Ameerpet Gurudwara in Hyderabad, Telangana on the occasion of Guru Nanak Jayanti. pic.twitter.com/CemgksUvW7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 27, 2023
पीएम मोदी ने दीपोत्सवम की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा, "दीया सबको जोड़ता है, सबको रास्ता दिखाता है। इसलिए जब 100 वर्ष का सबसे बड़ा संकट आया, तो हम भारतीयों ने मिलकर दीप जलाया।" उन्होंने कहा, हमने वो दीप जलाया और आज भारत विजयी होकर, विकास की नई गाथा लिख रहा है। बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर की जनता से दीया जलाने का आह्वान किया था।
#WATCH | Telangana | At Koti Deepotsavam in Hyderabad, PM Narendra Modi says, "Today, it is Kartika Purnima and Kartik Somvar. To come before you on this holy occasion and be a part of Koti Deepotsavam is a great fortune for me...I am an MP from Kashi. Today, Dev Deepawali is… pic.twitter.com/bX2djBugeG
— ANI (@ANI) November 27, 2023
भारत की संस्कृति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "किसी पर्व पर जब हम कुछ भी स्वदेशी ख़रीदते हैं, तो हम न जाने कितने परिवारों के घर में समृद्धि का दीप जलाने का काम करते हैं।" बीते दो हफ्ते से अधिक समय से उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों पर भी प्रधानमंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा, " आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं, तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है, जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं।"
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi attends Koti Deepotsavam at NTR Stadium in Hyderabad, Telangana. pic.twitter.com/YKxUcHFMDV