फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Konkan 2023 annual bilateral maritime exercise between Indian Navy and Royal Navy of Britain

Konkan 2023: कोंकण तट पर संपन्न हुआ भारत-ब्रिटेन की नौसेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास, INS त्रिशूल भी हुआ शामिल

Thu, 23 Mar 2023 08:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंकण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंकण Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 23 Mar 2023 08:57 PM IST
सार

दोनों देशों की नौसेनाओं का यह संयुक्त युद्धाभ्यास अरब सागर में कोंकण तट पर 20 से 22 मार्च 23 तक आयोजित किया गया था।  
 

विज्ञापन
Konkan 2023 annual bilateral maritime exercise between Indian Navy and Royal Navy of Britain
Konkan 2023 - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना समुद्र में अपनी ताकत दिन ब दिन बढ़ा रही है। इसी क्रम में भारतीय नौसेना और यूके की रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण 2023 संपन्न हुआ। दोनों देशों की नौसेनाओं का यह संयुक्त युद्धाभ्यास अरब सागर में कोंकण तट पर 20 से 22 मार्च 23 तक आयोजित किया गया था। अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इसमें निर्देशित मिसाइल युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और टाइप 23 निर्देशित मिसाइल युद्धपोत एचएमएस लैंकेस्टर ने भी हिस्सा लिया। इतना ही नहीं दोनों देशों की  अंतर-परिचालनीयता बढ़ाने व सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को अपनाने के लिए कई समुद्री अभ्यास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोंकण 2023 में समुद्र, वायु, जमीन और जमीन और सतह में युद्धाभ्यास किया गया। युद्धाभ्यास में सतह पर हवा भरने योग्य लक्ष्य 'किलर टोमैटो' पर गनरी शूट, हेलीकॉप्टर संचालन, हवा-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास, विज़िट बोर्ड सर्च एंड सीज़र (VBSS), जहाज युद्धाभ्यास और कर्मियों का आदान-प्रदान शामिल था।


इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण हासिल हुआ। इस दौरान उच्च स्तर की पेशेवरता और उत्साह भी दिखा। समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन-तत्परता, अंतर-परिचालनीयता को बढ़ाने और संयुक्त परिचालन की क्षमता में सुधार करने वाले कर्मियों पर ध्यान केंद्रित करने से दोनों देशों की नौसेनाओं के संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देने में काफी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed